फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   DCM driver murdered; body dumped in a pit in the riverine tract.

Farrukhabad News: डीसीएम चालक की हत्या कर कटरी के गड्ढे में फेंका शव

Tue, 07 Jul 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
DCM driver murdered; body dumped in a pit in the riverine tract.
फोटो-34 पन्नालाल शाक्य। फाइल फोटो
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। महमदगंज मड़ैयन घाट स्थित पक्के पुल को जाने वाले मार्ग के किनारे कटरी के गड्ढे में डीसीएम चालक की हत्या कर शव फेंक दिया गया। रस्सी से गला कसकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की छानबीन में शक की सुई कस्बा के ही कुछ लोगों पर घूम रही है। पुलिस उन्हें उठाकर जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के महमदगंज मड़ैयन घाट स्थित पक्के पुल को जाने वाले रास्ते पर सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे ग्रामीण जानवरों को चराने के लिए लेकर जा रहे थे। इस दौरान उनकी नजर नचकैया ब्रह्मदेव आश्रम से करीब पांच सौ मीटर दूर सड़क किनारे गड्ढे में औंधे मुंह पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। शव के ऊपर बोरे पड़े थे। ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार उर्फ पप्पू की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। युवक के चेहरे व आंख पर चोट के निशान मिले और खून से सना था। गला कसे जाने के निशान थे। शव को देख कर ऐसा लग रहा था जैसे उसके हाथ और पैरों को बांधा गया हो। तलाशी के दौरान युवक के लोअर से मोबाइल, पेट्रोल की पर्ची व बीस रुपये मिले। युवक के बाएं हाथ में अंग्रेजी में मॉम-डैड के साथ दिल व दाहिने हाथ पर हिंदी में मां गुदा था। जबकि सीने पर अंग्रेजी में सोनेलाल-अर्चना गुदा पाया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने युवक के पास मिले मोबाइल से परिजन से संपर्क किया। रात करीब आठ बजे थाने पहुंचे शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद क्षेत्र के कुरैना निवासी सुरेश सिंह यादव ने शव की पहचान पुत्र सोनेलाल (30) के रूप में की। वह पांच भाई प्रदीप, नन्हेलाल, पुष्पेंद्र व पुरुषोत्तम में दूसरे नंबर का था। उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। पिता ने बताया कि सोनेलाल डीसीएम चलाता था। वह कोलकाता से माल लादकर घर आया था। शनिवार को वह दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। रविवार को वह दिल्ली से माल लादकर चला था। सोमवार को डीसीएम मालिक व परिजन ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन फोन नहीं उठा। मालिक ने डीसीएम की लोकेशन देखी और परिजन को बताई। प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के खुलासे के लिए टीम लगी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

कॉल डिटेल से खुल सकेगा चालक की हत्या का राज

सोनेलाल की डीसीएम कस्बा के तपस्वी बाग मंदिर के निकट सड़क किनारे खड़ी मिली। डीसीएम में सामान लदा है तथा पीले रंग का तिरपाल पड़ा है। पुलिस चालक के पास मिले मोबाइल को अहम मान रही है। चालक की हत्या का राज अब कॉल डिटेल से खुल सकता है। युवक किससे मिलने आया और कहां गया। इन सब महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पुलिस जांच में लगी है। उसने जिसे अंतिम काॅल की थी पुलिस उसे तलाश रही है। (संवाद)

फोटो-34 पन्नालाल शाक्य। फाइल फोटो

फोटो-34 पन्नालाल शाक्य। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed