फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   DBT money has not yet reached the schools

Farrukhabad News: स्कूलों में अभी तक नहीं पहुंचा डीबीटी का पैसा

Thu, 11 May 2023 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 11 May 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
DBT money has not yet reached the schools
फर्रुखाबाद। नया सत्र शुरू हुए 41 दिन बीत गए हैं। इसके बावजूद परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों के खातों में अभी तक ड्रेस, जूते-मोजे और बैग के 1200 रुपये अभी तक नहीं पहुंचे हैं। यह धनराशि सत्र शुरू होने से पहले या सत्र के शुरुआती दिन में भेजने का प्रावधान है। इससे बच्चे पहले दिन से नए ड्रेस, जूते-मोजे में नए बैग के साथ आ सकें।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों के लिए सरकार उनके माता-पिता के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 1200 रुपये भेजती है। यह धनराशि सत्र के पहले दिन ही भेजने का आदेश है। एक अप्रैल से सत्र शुरू हो चुका है। मई के भी 10 दिन बीत गए। लेकिन अब भी धनराशि छात्र-छात्राओं के माता-पिता के खाते में नहीं पहुंच सकी है। शिक्षकों की मानें तो सत्र शुरू होते ही जब बच्चे नए ड्रेस, जूते-मोजे व बैग लेकर स्कूल आते हैं, तो उनके मन में उत्साह रहता है। समय से पैसे नहीं भेजे जाने से इसका असर सत्र के शुरुआती दिनों से ही दिख रहा है। स्कूल ड्रेस नहीं होने से काफी बच्चे स्कूल आने में आनाकानी करते हैं। जिले के परिषदीय विद्यालयों में अभी नामांकन चल रहे हैं।
विज्ञापन

---
इसके लिए मिलता है पैसा
डीबीटी के माध्यम से मिलने वाले 1200 रुपये दो सेट यूनिफार्म, जूता मोजा, बैग व स्टेशनरी खरीदने के लिए दिए जाते हैं। इनमें 1100 रुपये में दो सेट यूनिफार्म, एक स्वेटर, एक सेट जूता मोजा, एक बैग व 100 रुपये स्टेशनरी के होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed