{"_id":"67e1a3245d53f8898e093cc2","slug":"daughters-placed-bets-to-win-in-kabaddi-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-122104-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कबड्डी में बेटियों ने जीत के लिए लगाए दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कबड्डी में बेटियों ने जीत के लिए लगाए दांव
Mon, 24 Mar 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
स्टेडियम फतेहगढ़ में जोर-आजमाइश करतीं खिलाड़ी।
- फोटो : स्टेडियम फतेहगढ़ में जोर-आजमाइश करतीं खिलाड़ी।
फर्रुखाबाद। स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में शुरू हुए ओपन स्टेट आमंत्रण महिला सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में बालिकाएं मैट पर जीत के लिए जोर-आजमाइश करते दिखाई दीं। वे विरोधी टीम के खिलाड़ी को आउट कर अंक हासिल करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही थीं। पहले दिन बांदा, एटा, मिर्जापुर, गौतमबुद्ध नगर, कन्नौज और कानपुर नगर की टीमों ने मैच जीते।
सोमवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ ही साथ बेटियां खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें। खेलकूद से शरीर के साथ ही साथ मस्तिष्क का भी विकास होता है। खेलकूद में अब काफी करियर है।
पहला मुकाबला बांदा और कन्नौज की टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों की खिलाड़ी मैट पर अंक हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही थीं। बांदा की टीम ने लगातार चार अंक हासिल किए तो लगा कि आसानी से मैच जीत लेगी, लेकिन कन्नौज ने पलटवार करते हुए बराबरी कर ली। आखिरकार बांदा ने कन्नौज की टीम को 11 अंकों से पराजित कर दिया।
विज्ञापन
कांटे के मुकाबले में एटा ने अलीगढ़ को तीन अंक, मिर्जापुर ने फिरोजाबाद को 22 अंक, कानपुर नगर ने गौतमबुद्ध नगर को 20 अंक से हराया। अलीगढ़ ने कन्नौज को 13, आगरा ने एटा को 16 और कानपुर नगर ने फर्रुखाबाद की टीम को चार अंकों से शिकस्त दी। निर्णायक की भूमिका कुलदीप यादव, सुरेश कुमार सिंह, मोहम्मद अकरम, अजय गुप्ता, राजश्री, सुरजीत कुमार और गोपी यादव ने निभाई।
इस अवसर पर कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि, जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव, अजय प्रताप सिंह, संजीव कटियार, जितेंद्र कुमार, वैभव सोमवंशी, मनोज कुमार, सपना यादव व योगेश शुक्ल आदि रहे।