फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Daughters birth celebrated by cutting cake and distributed gifts

Farrukhabad News: बेटियों के जन्म का केक काटकर मनाई खुशी व बांटे उपहार

Mon, 07 Aug 2023 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Daughters birth celebrated by cutting cake and distributed gifts
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कायमगंज। सीएचसी में कन्या जन्मोत्सव की खुशी धूमधाम से मनाई गई। सप्ताह भर में जन्मी बेटियों के परिजनों व मां को अस्पताल बुलाकर उनके हाथ से केक कटवाया गया। एसडीएम यदुवंश कुमार व अन्य अधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।
जिला प्रोबेशन विभाग की ओर से बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ योजना के तहत सीएचसी में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें कन्या जन्म उत्सव मनाया गया। इसमें एक सप्ताह में जन्मी बेटियों के परिजन व मां को बुलाया गया। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्र ने कहा सरकार बेटियों के तमाम योजनाएं चला रही है। इनका लाभ उठाएं।
विज्ञापन

बेटियों को बेटे की तरह स्वीकार करें। एसडीएम यदुवंश कुमार ने 28 नन्हीं मुन्नी बच्चियों को उपहार भेंट किए। एसडीएम ने कहा बेटियां घर की रौनक होती हैं। इनके बिना सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती है। यह सब जानने के बावजूद बहुत से लोग बेटियों को बोझ समझते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सोच बदलनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चिकित्साधीक्षक डॉ विपिन कुमार, बीडीओ गगन दीप, महिला कल्याण जिला समन्वयक निर्मला राजपूत, बाल संरक्षण अधिकारी सचिन सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सांसद मुकेश राजपूत व चारों विधायकों को शामिल होना था मगर कोई जनप्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed