फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Daughter's killer found hanging

बेटी की हत्या कर फरार हुए पिता का शव फंदे पर लटका मिला

Tue, 13 Jul 2021 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Daughter's killer found hanging
फंदे से लटका मिला बेटी का हत्यारोपी
विज्ञापन

कायमगंज (फर्रुखाबाद)। पसंद के युवक के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी बेटी की हत्या करने के बाद से फरार पिता का शव मंगलवार सुबह गांव के पास पेड़ पर लटका मिला। आरोपी पर प्रधान ने बेटी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
गांव लहरा रजा कुलीपुर निवासी विनोद कुमार जाटव ने सम्मान की खातिर सोमवार सुबह इकलौती बेटी शिवांगी (20) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इसके बाद घटना को आत्महत्या का रूप दने का प्रयास प्रयास किया था। पुलिस ने प्रधान अतुल यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो अतुल गंगवार के आम के बाग में विनोद का शव पेड़ से लटका देखा। जानकारी मिलने पर परिजन व गांव से लोग वहां पहुंच गए। सूचना पर इंस्पेक्टर संजय मिश्रा फोर्स के साथ पहुंचे। विनोद के गले में उसके ही अंगौछे का फंदा कसा था। एसआई सुहेल खां ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा रही कि बेटी की हत्या के बाद जेल जाने के डर से उसने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन की हत्या, फिर पिता की मौत से सहमा अंकित
कायमगंज। शिवांगी के दो बड़े भाई संदीप व अंकेश तो दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। छोटा 10 वर्षीय भाई अंकित बहन और पिता के साथ ही था। बताया गया कि पिता व बहन में विवाद के दौरान अंकित घर में ही था। हत्या से कुछ देर पहले वह खेत की ओर निकल गया था।
पड़ोसियों ने जब शिवांगी को लहूलुहान हालत में देखा तो उसके हाथ का जख्म दिखाई दिया। किसी ने उस पर कपड़ा भी बांध दिया था, लेकिन पेट का जख्म किसी ने नहीं देखा था। पिता हत्या करने के बाद जब घर से निकला तो ग्रामीणों ने जाते देखा था। क्योंकि अंकित के सामने विवाद हुआ और पुलिस आई थी।
इसलिए वह भी समझ गया था पिता ने ही बहन की हत्या की है। इसके बाद सुबह पिता का शव पेड़ पर लटका देख सहम गया। बात करने पर वह घबराहट में बार-बार रोने लगता था। सोमवार शाम को अंकित व एक ग्रामीण से विनोद गांव के पास खेतों में मिला था। उसने गांव व घर के हालचाल भी लिए थे। अंकित ने पुलिस द्वारा उसे खोजे जाने की बात कही थी।
रिश्तेदारों की मौजूदगी में शिवांगी का अंतिम संस्कार
कायमगंज। सोमवार देर शाम शिवांगी का शव गांव पहुंच गया था। रात में अंतिम संस्कार कर दिया गया। शिवांगी के दो भाई दिल्ली से नहीं आ सके थे। उसके चचेरे भाई रमेश व रजनेश के अलावा अन्य रिश्तेदार व परिजन शामिल हुए। दोनों भाई दिल्ली से चल दिए हैं।
हत्यारोपी को रात भर ढूंढती रही पुलिस
कायमगंज। पुलिस विनोद को गांव के आसपास खेतों में रात भर ढूंढती रही, लेकिन सुराग नहीं मिला। इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि सोमवार शाम करीब तीन बजे हत्यारोपी का मोबाइल खुला था तब उसकी लोकेशन गांव से डेढ़ किमी के क्षेत्र में मिली थी।

इसके बाद लोकेशन नहीं मिली। इससे लग रहा है कि विनोद गांव के आसपास खेतों में ही बना रहा और रात में फांसी लगा ली। बताया कि आरोपी की मौत होने से शिवांगी के हत्या के मुकदमे में एफआर लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed