फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dairy owner's son dies after falling on transformer

ट्रांसफार्मर पर गिरने से डेयरी मालिक के पुत्र की मौत

Sat, 06 Nov 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dairy owner's son dies after falling on transformer
दुर्घटना के बाद जांच करते मऊदरवाजा इंस्पेक्टर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बिजली सुरक्षा जाली के सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर ने युवक की जान ले ली। दिवाली की शाम बाइक के सामने आए बच्चे को बचाने के लिए उसने ब्रेक लगा दी थी। बाइक का संतुलन बिगड़ने से ट्रांसफार्मर पर जा गिरा। सदर विधायक और सिटी मजिस्ट्रेट ने परिजनों से घटना की जानकारी की और मुआवजे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शमशेरखानी निवासी सुरेश यादव डेयरी संचालक हैं। उनका पुत्र गोविंद यादव (34) दिवाली पर बाइक से गुरुगांव देवी मंदिर गया था। वह करीब पौने सात बजे वहां से घर लौट रहा था। लौटते समय मोहल्ला बहादुरगंज स्थित गली में बच्चा बाइक के सामने आ गया। गोविंद ने बाइक में ब्रेक लगा दी। इससे बाइक असंतुलित हो गई। पास ही बिना सुरक्षा जाली के जमीन पर ट्रांसफार्मर रखा है। गोविंद ट्रांसफार्मर के खुले तारों पर गिर पड़ा।
विज्ञापन

उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग आए और डंडा मार कर उसे तारों से अलग किया। बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। परिजन गोविंद को नर्सिंग होम में लेकर गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। भाई दिलीप की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी और सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव गोविंद के घर जाकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। विधायक ने परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया।
मऊदरवाजा एसओ आमोद कुमार सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर सूचना दर्ज पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed