{"_id":"5f1c76118ebc3e63865e355c","slug":"dahej-hatya-farrukhabad-news-knp5732704105","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटका मिला युवती का शव, मई में ही हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटका मिला युवती का शव, मई में ही हुई थी शादी
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में रोते बिलखते उपासना के परिजन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कंपिल। शादी के दो माह बाद ही विवाहिता का शव घर के कमरे में शनिवार सुबह लटका मिला। ससुरालीजन घर से भाग गए। पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज में सोने की चेन व भैंस की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव चिटियन नगला निवासी अवधेश कुमार ने बेटी उपासना (22) की शादी 19 मई को कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सरैइया निवासी रामू से की थी। शनिवार सुबह घर के कमरे की छत के कुंडे में साड़ी के फंदे से उपासना का शव लटका मिला। रामू ने ससुर को उपासना के फांसी लगाने की सूचना दी। इस पर अवधेश अपनी पत्नी शीला देवी व अन्य परिजनों के साथ सरैइया गांव में पहुुंचे। वहां बेटी फंदे पर लटकी थी और ससुरालीजन गायब थे।
उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति रामू, गणेश, सास सोनकली, नाहर सिंह, ब्रह्मानंद, योगेंद्र, सुनील के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पिता ने आरोप लगाया विवाह में दान दहेज दिया था। इसके बाद भी उपासना के ससुरालीजन सोने की चेन व भैंस की मांग कर प्रताड़ित करते रहे। मांग न पूरी होने पर शुक्रवार रात ससुरालीजनों ने उपासना को फांसी के फंदे पर लटका कर मार डाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। सीओ कायमगंज राजवीर सिंह गौर ने बताया कि दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। ससुराल वाले घटना के बाद से फरार हैं।