फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dabangs occupying the fields and lands

ग्रामीणों की जमीन दबंगों से कराए कब्जा मुक्त: डीएम

Sat, 28 Jan 2023 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Dabangs occupying the fields and lands
थाना जहानगंज में समाधान दिवस में फरियादे सुनते एएसपी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस पर खेत और जमीनों पर अवैध कब्जों की शिकायतों की भरमार रही। इस पर डीएम और एसपी ने अधीनस्थों को आदेश दिए कि ग्रामीणों की जमीन दबंगों से कब्जा मुक्त कराकर कार्रवाई करें। दोनों अधिकारियों ने मोहम्मदाबाद कोतवाली व मेरापुर थाने में पीड़ितों की फरियादों पर राजस्व व पुलिस की टीम को मौके पर जाकर पैमाइश करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को हुए समाधान दिवस पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा मोहम्मदाबाद कोतवाली में पहुंचे। गांव अलावलपुर निवासी अमितेश ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि दबंग उसके खेत में कब्जा किए हुए हैं। गांव जाजपुर गोवा निवासी आदित्य नारायण ने बताया कि उसकी डेढ़ बीघा जमीन पर गांव के दबंग अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़े करके कब्जा किए हुए।
विज्ञापन

विरोध करने पर धमकी देते है। वह आठ माह से थाने और तहसील के चक्कर काट रहा है। गांव करथिया निवासी प्रेमचंद्र ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी चार बीघा जमीन पर दबंग लोगों ने कब्जा कर रखा है। डीएम ने तीनों मामलों में पुलिस व राजस्व की टीम को मौके पर जाकर पैमाइश के बाद जमीन कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरापुर थाने में डीएम, एसपी से गांव पहरापुर निवासी अशोक कुमार ने ग्राम पंचायत की जमीन पर गांव के एक युवक की ओर से मंदिर बनाए जाने की शिकायत की। एसओ दिग्विजय सिंह ने डीएम को बताया कि मौके पर जांच की जा चुकी है। कहीं भी मंदिर का निर्माण नहीं पाया गया।
गांव दहेलिया निवासी वकील राहुल यादव ने गांव के कई लोगों पर पट्टे की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। डीएम ने मौके पर जाकर जांच के बाद कार्रवाई करने के आदेश दिए। फतेहगढ़ कोतवाली में सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह व कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला तकिया नसरतशाह निवासी अफसर ने समाधान दिवस पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि वह गांव नूरपुर कब्रिस्तान के मुतवल्ली है। कब्रिस्तान की भूमि पर पूर्व विधायक व भूमाफिया ने 28 जून 2019 को बुलडोजर मंगवाकर कब्रों को खुदवा दिया था।

आस-पास के लोगों के विरोध करने पर कब्जा हटवा दिया गया था। आठ दिसंबर को 2022 को इन लोगों ने फिर से कब्जा करने का प्रयास किया। इस मामले में संपूर्ण समाधान दिवस पर दो बार शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। उनके बिना बयान लिए शिकायत का फर्जी निस्तारण कर दिया गया। एसओ ने इस मामले में जांच करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed