फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cylinder caught fire, student missed exam due to panic

Farrukhabad News: सिंलिंडर में लगी आग, आपाधापी में छात्रा की परीक्षा छूटी

Sat, 24 Feb 2024 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Cylinder caught fire, student missed exam due to panic
कायमगंज। खाना बनाते समय ताऊ के घर सिलिंडर में आग लगने से मची आपाधापी के बीच यूपी बोर्ड इंटर छात्रा की परीक्षा छूट गई। परीक्षा केंद्र के बाहर खड़ी छात्रा काफी देर तक रोती रही।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव रुटौल निवासी बृजकिशोर की पत्नी फूलमाला शुक्रवार सुबह खाना बना रहीं थीं। इसी दौरान सिंलिंडर में गैस रिसाव से उसमें आग लग गई। इससे वहां खलबली मच गई। इसके बाद सिलिंडर फटने के डर से घर के सभी सदस्य घर से बाहर आ गए। पास में ही रह रहे उनके भाई फूलचंद्र के परिवार के भी लोग बाहर निकल आए।
विज्ञापन

परिवार के ही लोगों ने हिम्मत जुटाकर सिलिंडर बाहर निकाला। इसके बाद पानी में बोरे को भिगोकर आग बुझाई। सिंलिंडर की आग बुझने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। आपाधापी के माहौल के बीच फूलचंद के यहां भी खाना समय से नहीं बन सका। उनकी बेटी करुणा को पहली पाली सुबह 7:30 बजे इंटरमीडिएट की परीक्षा देने श्यामागेट स्थित केवीपी इंटर काॅलेज में परीक्षा देने जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करुणा समय से परीक्षा केंद्र नहीं पहुंची। करीब 11 बजकर 45 मिनट पर करुणा केंद्र पर पहुंची। उसे केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। परीक्षा छूटने से दुखी छात्रा करुणा वहां काफी देर तक रोती रही। इसके बाद वह घर चली गई। भाई संजय ने बताया कि सिंलिंडर में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल हो गया। इसमें करुणा परीक्षा केंद्र समय से नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed