{"_id":"6ac2aad00422a200690b07cc","slug":"cyber-crime-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-112004-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 1.30 लाख रुपये संग साइबर ठग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 1.30 लाख रुपये संग साइबर ठग गिरफ्तार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फोन पर कॉल करके महिला को बातों में उलझा कर खाते से तीन बार में 1.38 लाख रुपये निकालने वाले हरदोई के साइबर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 1.30 लाख रुपये और एक मोबाइल भी बरामद किया है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला नुनहाई स्ट्रीट निवासी मुकेश शुक्ला की पत्नी रीना शुक्ला के मोबाइल पर 25 सितंबर को एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाला युवक काफी देर तक उन्हें बातों में लगाए रहा। उसने पहली बार 80, दूसरी बार 20 और तीसरी बार में 38 हजार रुपये खाते से निकाल लिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक अक्तूबर को अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। इसकी जांच के दौरान पुलिस की जांच में हरदोई के थाना सांडी के गांव मदारा निवासी शैलेंद्र कुमार का नाम सामने आया।
कोतवाली पुलिस ने शैलेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 1.30 लाख रुपये और एक मोबाइल भी बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में शैलेंद्र ने बताया कि रुपये जल्दी कमाने के लालच में 1.38 लाख रुपये की ठगी की थी। बरामद रुपये ठगी वाले ही हैं। आठ हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गहलौत ने बताया कि तत्परता से काम करने की वजह से आरोपी को पकड़ लिया गया है।