फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   cultural

बाल दिवस: विद्यालय में हुए खेलकूद, मनाया चाचा का जन्मदिन

Fri, 15 Nov 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
cultural
जूनियर हाईस्कूल कुतुलूपुर में केट काटते बच्चे। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बाल दिवस पर स्कूलों में चाचा जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। कई विद्यालयों में केक काटा गया तो कई में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। खेलों में विजय हुए छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बाल दिवस पर आवास विकास स्थित दा जयपुरिया स्कूल प्री प्राइमरी विंग में प्रधानाध्यापक कविता त्रिपाठी ने चाचा के चित्र पर माल्यापर्ण किया। बच्चों को चाचा के जीवन के बारे में जानकारी दी गई। स्कूल में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में आर्यन, अंश, आयुष, वेदांत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में लगे मेले में विभिन्न व्यंजन के स्टाल लगे। जिन पर बच्चों ने खरीदारी की। इस दौरान अध्यापक सोहनी शंखवार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

दा जयपुरिया स्कूल में भी चाचा का जन्म दिन मनाया गया। इस दौरान खेलकूद हुए। इसमें विजय हुए बच्चों को पुरस्कार दिए गए। इस दौरान प्रधानाचार्य राजीव कुमार श्रीवास्तव, आरएस परिहार समेत अन्य लोग मौजूद रहे। महाराजा हरिश्चंद्र महाविद्यालय बढ़पुर में बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें गायन प्रतियोगिता में प्रशांत ने प्रथम, संतोष ने द्वितीय व शिखा चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में ज्योति ने प्रथम, कंचन ने द्वितीय, गोपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नकल प्रतियोगिता में अनुराधा ने प्रथम, आकाश ने द्वितीय, सूरज ने तृतीय स्थान पाया। सबसे अच्छे गणवेष में गायत्री व रजत ने प्रथम स्थान पर कब्जा किया। शिक्षा के बारे में जानकारी देने में शिखा चौहान ने प्रथम, सूरज ने द्वितीय, गौरव एवं गोपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्राचार्य व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानुपर रोड याकूतगंज स्थित एसबी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर मेला लगाया गया और भागड़ा नृत्य हुआ। इसमें बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान चेयरमैन विवेक यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। शहर व ग्रामीण इलाकों में बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में चाचा नेहरू का जन्म दिन मनाया गया। अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय अलीगढ़ में केक काट कर चाचा का जन्म दिन मनाया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुतुलूपुर में भी बच्चों ने केक काट कर जन्म दिन मनाया। प्राथमिक विद्यालय गौटिया में बाल दिवस पर बच्चों ने स्टाल लगाए और व्यंजनों की खरीदारी हुई। इस दौरान प्रधानाध्यापक व अध्यापक मौजूद रहे। शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय रोशनाबाद में बाल दिवस पर चाचा का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने व्यंजनों को स्टाल भी लगाए। प्रधानाध्यापक, अध्यापक व प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed