फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cucumber and mango cart overturned due to cut of roadways bus

Farrukhabad News: रोडवेज बस के कट से खीरा व आम की ठेली पलटी

Tue, 23 May 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 23 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Cucumber and mango cart overturned due to cut of roadways bus
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस अड्डा पर एक बस का कट लगने से खीरा व आम की ठेली पलट गई। एकत्रित दुकानदारों ने विरोध किया, तो रोडवेज स्टाफ ने हड़का कर बस को रवाना कर दिया। ठेली लगाने वाले लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

बस अड्डा पर बसें खड़ी होती हैं। उन्हीं के सामने लाइन लगाकर खीरा, आम, गन्ना रस, फल, पापड़ी आदि की 25 से अधिक ठेलियां लगाई जाती हैं। रोडवेज कर्मियों के कई बार मना करने के बावजूद पुलिस की शह पर दुकानदार ठेलियां लगाते हैं। सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे लखनऊ जा रही मथुरा डिपो की बस जैसे ही चली कि अचानक बीच में एक टेंपो आ गया। चालक ने उसे बचाया, तो बस का कुछ हिस्सा रास्ते में खड़ी आम व खीरा की ठेलियों में लग गया। इससे दोनों ठेलियां पलट गईं और माल सड़क पर फैल गया। इससे गुस्साए दुकानदारों ने पहले रोडवेज बस चालक से गाली-गलौज की, फिर टेंपो की चाबी निकाल ली।
विज्ञापन

शोरगुल सुनकर बस अड्डा प्रभारी शिव प्रकाश दुबे कर्मियों के साथ पहुंचे। उन्होंने समझाने का प्रयास किया, मगर वह नहीं माने। इस पर उन्होंने पुलिस बुलाने की धमकी दी। बस अड्डा प्रभारी ने बताया कि मशीनरी की कभी भी ब्रेक फेल अथवा कुछ भी हो सकता है। मना करने पर भी ठेली वाले नहीं मानते। फुटपाथ घिरने से सवारियां बैठाने व उतारने के लिए टेंपो वाले सड़क पर ही खड़े होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed