फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   CT scan, vaccination, corona examination stopped in Lohia

लोहिया में सीटी स्कैन, वैक्सीनेशन, कोरोना जांच बंद

Tue, 20 Apr 2021 06:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
CT scan, vaccination, corona examination stopped in Lohia
लोहिया में सीटी स्कैन, वैक्सीनेशन, कोरोना जांच बंद
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल के आर्थो सर्जन समेत चार कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे सीटी स्कैन, वैक्सीनेशन और कोरोना की जांच बंद कर दी गई है। यही नहीं पॉजिटिव के संपर्क में आए कर्मियों को भी घर भेज दिया गया है, हालांकि इमरजेंसी सेवाएं बहाल हैं।
मंगलवार को आयुष विंग में कोरोना जांच को नमूने लिए जा रहे थे। दोपहर 12 बजे पंजीकरण कर रहे एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। लिहाजा 160 लोगों की जांच के बाद काम बंद कर दिया गया। इससे पहले दो एलटी पॉजिटिव होने के बाद क्वारंटीन हैं। यही नहीं ओपीडी में वैक्सीनेशन में पंजीकरण करने वाला कर्मचारी भी पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन

इससे वैक्सीनेशन का काम भी बंद करना पड़ा। वैक्सीन लगवाने आए कई लोग बैरंग लौट गए। इसके अलावा सीटी स्कैन करने वाला कर्मचारी भी पॉजिटिव आया है। ऐसे में सीटी स्कैन सेवाएं भी बंद करनी पड़ीं। सभी विभागों को सैनिटाइज किया गया। अस्पताल के आर्थो सर्जन डॉ. बीके दुबे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उनके सेवानिवृत्ति के करीब छह माह ही बचे हैं। बीते सप्ताह एक अन्य आर्थो सर्जन भी पॉजिटिव होकर होम क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरजेंसी में सात पॉजिटिव, एक की मौत
इमरजेंसी में भर्ती हुए मरीजों में सात की रिपोर्ट पॉजिटिव और एक भर्ती मरीज की मौत हो गई है। सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्ता ने इमरजेंसी को सैनिटाइज करवाकर चार घंटे के लिए सील करवा दिया। इस दौरान वैकल्पिक इमरजेंसी में काम शुरू किया गया। मृत व्यक्ति की सीएमओ को सूचना भेज दी। कहा कि इसका अंतिम संस्कार कोविड प्रोटोकाल के तहत किया जाए।

सीएमएस ने डॉक्टरों संग की आपात बैठक
लोहिया पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. राज कुमार गुप्त ने डॉक्टरों के साथ आपात बैठक की। इसमें सीएमओ के यहां बनाई जा रही मेडिकल हेल्थ टीम में डॉक्टरों के शामिल होने पर चर्चा की। यही नहीं एक संक्रमित एलटी के लिए अस्पताल में ही अस्थार्यी निवास और भोजन की व्यवस्था पर भी विचार किया गया। सीएमएस ने कहा कि कर्मचारी के परिवार को भी संक्रमित होने से बचाना है। लिहाजा अस्पताल उसकी व्यवस्था करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed