फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Crushing stopped in sugar mill due to technical fault, farmers upset

तकनीकी खराबी से चीनी मिल में पेराई बंद, किसान परेशान

Thu, 07 Jan 2021 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Crushing stopped in sugar mill due to technical fault, farmers upset
कायमगंज में चीनी मिल बंद होने के बाद रुकी क्रेन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कायमगंज। चीनी मिल में एक सप्ताह पहले पेराई कार्य के बाद हुई सफाई के बावजूद गुरुवार फिर से पेराई बंद हो गई। इससे किसान काफी परेशान हैं। खेतों में अभी तक किसानों का काफी तादाद में गन्ना खड़ा है। इससे उन्हें चिंता सता रही है।

पिछले माह से चीनी मिल में पेराई कार्य रुक-रुक कर चल रहा था। इससे मिल प्रशासन ने पिछले सप्ताह 40 घंटे के लिए मिल बंद कर सफाई भी करा दी। इसके बावजूद ब्वायलर का प्रेशर डाउन हो जाता है और बार-बार पेराई बाधित हो रही है। इससे मिल में गन्ना आपूर्ति करने आने वाले किसानों को यार्ड में खड़े तौल का इंतजार करना पड़ता है। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे आईडी फैन में खराबी आने से ब्वायलर का प्रेशर डाउन हो गया। इससे पेराई कार्य ठप हो गया। । किसान राजेश कुमार का कहना है 46 साल पुरानी मिल की मशीनें जर्जर हालत में हैं। इसलिए बार-बार प्लांट बंद हो जाता है। यहां बड़ी क्षमता वाले नए प्लांट की जरूरत है। किसानों को पेराई बंद होने से तौल के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। मिल प्रशासन का कहना है मशीनरी है छोटी मोटी कमी होती रहती है। देर रात तक फाल्ट दुरुस्त हो जाएगा पेराई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed