{"_id":"622798da943fda2aff067913","slug":"crushing-stalled-in-sugar-mill-due-to-technical-fault-farrukhabad-news-knp684591562","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी खराबी से चीनी मिल में ठप हो गई पेराई, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी खराबी से चीनी मिल में ठप हो गई पेराई, किसान परेशान
विज्ञापन
कायमगंज में मिल हाउस में वायलर की ट्यूब लीक होने से बंद पड़ा प्लांट। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। सोमवार रात चीनी मिल के बॉयलर में खराबी के कारण उसका प्रेशर डाउन होने से पेराई ठप हो गई। यार्ड में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रालियों का जमावड़ा लग गया। तौल बंद होने से किसान परेशान हैं।
चीनी मिल की 46 साल पुरानी जर्जर मशीनें सोमवार रात धोखा दे गईं। इससे रात दो बजे पेराई ठप हो गई। गन्ना आपूर्ति करने आए किसान रात से ही मिल चालू होने के इंतजार में परेशान हैं। जानकारों के मुताबिक मिल के बॉयलर का प्रेशर कई दिन से डाउन हो रहा था। इससे पेराई भी सुचारु रूप से नहीं हो पा रही थी। रात में जब पूरी तरह पेराई ठप हुई तो पता लगा कि बॉयलर की ट्यूब लीक हो गई है, जिससे प्रेशर डाउन हो रहा है।
ट्यूब की मरम्मत के लिए अब उसे ठंडा किया जा रहा है। ट्यूब की मरम्मत के बाद मिल चालू हो सकेगी। इसका अभी कोई समय निश्चित नहीं है कि कब तक मरम्मत हो सकेगी। जीएम किशनलाल ने बताया कि ट्यूब लीक होने से प्रेशर डाउन हो रहा था। ट्यूब जब ठंडी हो जाएगी, तब चेकिंग के बाद पता चल सकेगा कि कितनी ट्यूब लीक है। इन्हें ठंडा कर जल्द मरम्मत करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
राख एकत्र होने से फैन में आई खराबी
मिल की चिमनी से धुएं के साथ निकलने वाली राख को रोकने के लिए वेट स्क्रबर लगाया गया। यह संयंत्र राख को गीला कर नीचे बैठा देता है। सफेद धुआं चिमनी से निकल जाता है। सूत्रों के अनुसार, राख को हटाने का ठेका एक मिल के कर्मी को दिया गया है।
कई दिन से ठेकेदार ने राख नहीं निकलवाई। इससे संयंत्र पर लोड बढ़ता चला गया और आईडी फैन असंतुलित हो गया। मंगलवार को इसकी मरम्मत की गई। यह भी बताया गया कि इसमें राख जमा होने से बॉयलर पर लोड बढ़ता गया। इससे ट्यूब लीक हो गई हैं और प्रेशर डाउन होता चला गया।