फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Crushing season is in the last round, farmers owe Rs 15 crore

Farrukhabad News: अंतिम दौर में है पेराई सत्र, किसानों का 15 करोड़ रुपये बकाया

Fri, 15 Mar 2024 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 15 Mar 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Crushing season is in the last round, farmers owe Rs 15 crore
कायमगंज। चीनी मिल में पेराई सत्र का अंतिम दौर चल रहा है। मिल ने किसानों से 41 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा। इसके सापेक्ष अभी तक खरीदे गए गन्ने का 26 करोड़ रुपया ही भुगतान किया गया। अभी भी 15 करोड़ रुपये भुगतान के लिए बकाया है।
विज्ञापन

चीनी मिल में नए पेराई सत्र का शुभारंभ 29 नवंबर को हुआ था। कुल 105 दिन चली चीनी मिल ने अब तक 11.20 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की है। इससे एक लाख 11655 क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ है। मिल ने क्षेत्र के किसानों से 41 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा। पांच फरवरी तक किसानों से खरीदे गए गन्ना मूल्य का मिल ने 26 करोड़ का भुगतान कर दिया है। 15 करोड़ रुपये का भुगतान अभी भी बकाया है।
विज्ञापन


गन्ना क्रय अधिनियम के अनुसार मिल में गन्ना सप्लाई करने के 14 में गन्ना मूल्य भुगतान हो जाना चाहिए। इस अवधि में भुगतान नहीं होने पर बकाया गन्ना मूल्य पर 15 प्रतिशत की दर से ब्याज देने का प्रावधान भी है, लेकिन किसानों को न तो समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान हो पा रहा है और न ही बकाया मूल्य पर ब्याज मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बोले जिम्मेदार

जीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि 14 दिन में ही भुगतान किया जा रहा है। एक दो दिन में पांच करोड़ का भुगतान किसानों के खाते में और पहुंच जाएगा। पेराई सत्र अंतिम दौर में है। गन्ने की आवक घटी है। मार्च तक पेराई होने की उम्मीद है। बंदी से पहले किसानों के गन्ना मूल्य का पूरा भुगतान कराने का प्रयास रहेगा।





फोटो-02, डिस्टिलरी में जनरेटर की मरम्मत करते तकनीकी लोग। संवाद
जनरेटर की मरम्मत के बाद चालू हुई डिस्टिलरी
संवाद न्यूज एजेंसी
कायमगंज। चीनी मिल को घाटे से उभारने के लिए लगी डिस्टिलरी बजट के अभाव में इस साल देरी से चल सकी। पिछले वर्ष 15 जनवरी को डिस्टिलरी चालू हो गई थी। आरएस यानी रेक्टिफाइड स्प्रिट बनना शुरू हो गया था। इस वर्ष हाल में ही इसे चलाने के लिए मिल संघ से बजट प्राप्त हुआ। सोमवार सुबह आठ बजे इसका शुभारंभ किया गया। 32 घंटे प्लांट चलने के बाद मंगलवार को इसका 750 केवीए का जनरेटर खराब हो गया। इससे प्लांट बंद हो गया था। मिल प्रशासन ने नोएडा डीजल पॉवर कंपनी गाजियाबाद को सूचना दी। इस पर कंपनी के इंजीनियर मनोज कुमार टीम के साथ बुधवार को यहां पहुंचे। उनकी टीम ने जनरेटर की मरम्मत शुरू की। बुधवार शाम तक जनरेटर की मरम्मत हो गई। इसके बाद प्लांट चालू हो गया।


जीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि शुरुआत में मशीनरी में खराबी हो जाती है। छोटी-मोटी कमियां दुरुस्त कर लगातार प्लांट चलाकर आरएस व एथेनॉल का उत्पादन किया जाएगा। फिलहाल जेनरेटर की मरम्मत हो गई है और प्लांट चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed