फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Crushing in sugar mill will remain closed for 40 hours from 31 December

संशोधित) भाजपा नेता के घर फायरिंग में मुकदमा दर्ज

Mon, 28 Dec 2020 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Crushing in sugar mill will remain closed for 40 hours from 31 December
भाजयुमो नेता के घर फायरिंग में मुकदमा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कहासुनी के बाद रविवार रात भाजयुमो जिला महामंत्री के घर के बाहर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें सात आरोपी नामजद हैं।
शहर के मोहल्ला खतराना निवासी भाजयुमो जिला महामंत्री अंकुर मिश्रा के मकान पर रविवार रात फायरिंग की गई थी। अंकुर के पिता ओमनरायण मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें आरोप लगाया कि पड़ोसी अजय दीक्षित के बच्चों का कुछ युवकों से विवाद हो गया था। विवाद करने वाले युवक ओमनरायण के भतीजे के परिचित हैं। अजय ने भतीजे पर युवकों को घर पर बुलाकर पकड़वाने का दबाव बनाया।
विज्ञापन

मना करने पर मोबाइल पर गालियां और जान से मारने की धमकी दी। इसी सूचना चौकी पुलिस को दी तो कुछ बाद अजय अपने पुत्र अमन, हर्ष, किशन और मामा पंकज मिश्रा पुत्र रामप्रकाश मिश्रा निवासी खतराना, अमन कुशवाह पुत्र पप्पू कुशवाह निवासी खतराना, प्रियांश अवस्थी निवासी खड़ियाई समेत 10 लोगों ने घर के बाहर आकर गालियां देने के साथ फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों के आने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने सात नामजद समेत दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तिकोना चौकी प्रभारी ने मामले की जांच कर रहे हैं।

दूसरे पक्ष ने भी दी तहरीर
आरोपी अजय दीक्षित की पत्नी रेनू दीक्षित ने भी भाजयुमो जिला महामंत्री अंकुर मिश्रा और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें अंकुर और उनके परिवार के लोगों पर कब्जा करने के लिए घर पर धावा बोलने, अभद्रता करने, अजय से मारपीट और उन पर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed