फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Crowds gathered for PM accommodation in camp

कैंप में पीएम आवास के लिए उमड़ी भीड़

Fri, 08 Nov 2019 06:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
Crowds gathered for PM accommodation in camp
कायमगंज नगर पालिका में लगे कैंप में फार्म जमा करते चेयरमैन व डूडा कर्मी। - फोटो : FARRUKHABAD
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत छूटे बेघरों को एक मौका और देने के उद्देश्य से पालिका में कैंप लगाकर लाभार्थियों के आवेदन जमा किए गए। इस दौरान कैंप में डूडा के कर्मचारियों के साथ चेयरमैन सुनील चक व ईओ सीमा तोमर ने लाभार्थियों के फार्म जमा कराने में मदद की।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पालिका में डूडा के कर्मचारी अविनाश, राहिब, अमित कुमार ने पीएम आवास योजना के तहत छूटे लाभार्थियों को घर दिलाने के उद्देश्य से कैंप लगाया। इसमें लाभार्थियों से एक फार्म के साथ बैंक पास बुक की फोटोकॉपी, आधार कार्ड की कॉपी, भूमि के कागज या टैक्स की रसीद जमा कराई।
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया पूर्व में पीएम आवास योजना के तहत नगर में 207 लाभर्थियों के आवास बन चुके हैं। 200 प्रक्रिया में हैं। छूटे हुए लाभार्थियों के लिए कैंप का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा पीएम आवास योजना शहरी के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की मंशा है कि 2022 तक कोई भी व्यक्ति बेघर न रहे। कैंप में 220 लाभार्थियों ने फार्म जमा किए। जिला प्रभारी डूडा राघव कुमार ने बताया कि फार्म जमा होने के बाद विभाग व राजस्व कर्मी जांच करेंगे। पात्रता श्रेणी में आने के बाद लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed