फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Crowd in Piku ward, absence of NRC in-charge imposed

Farrukhabad News: पीकू वार्ड में भीड़, एनआरसी प्रभारी की गैरहाजिरी लगाई

Tue, 25 Jun 2024 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Crowd in Piku ward, absence of NRC in-charge imposed
फर्रुखाबाद। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने डाॅ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीकू वार्ड के बेडों पर मरीजों की भीड़ दिखने पर नाराजगी व्यक्त की। एनआरसी प्रभारी की दो दिन की गैरहाजिरी लगा दी। सीएमओ को कोल्ड रूम बंद मिला। प्रशिक्षु छात्रों की अधिक संख्या देख अलग-अलग काम करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमएस नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

सीएमओ दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लोहिया अस्पताल पहुंचे। वह ऑक्सीजन प्लांट की जानकारी लेने के बाद पीकू वार्ड जा पहुंचे। वहां डॉक्टर नहीं था, जबकि भर्ती बच्चों के बेडों पर तीमारदारों की भीड़ लगी थी। इस पर स्टाफ नर्स को फटकार लगाई। वहीं, कोल्ड रूम को देखना चाहा तो ताला लगा मिला। ताला खुलवाने के बाद आईपैक का इस्तेमाल करने और जरूरत का सभी सामान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तीनों शिफ्ट में स्टाफ नर्स तैनात करने के लिए कहा। सीएमओ को प्रथम तल पर लगा वाटर कूलर खराब मिला। इसके बाद आर्थो, जनरल वार्ड के स्टाफ रूम में पहुंचे तो प्रशिक्षु छात्रों की भीड़ लगी थी। इस पर नाराजगी व्यक्त कर कहा कि वह वार्डों में अलग-अलग कामों पर लगें। सीएमओ एनआरसी वार्ड पहुंचे तो एसी बंद मिले। डॉक्टर भी नहीं थे। उपस्थिति रजिस्टर पर दो दिन की अनुपस्थिति लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद पहुंचे एनआरसी प्रभारी डॉ. विवेक सक्सेेना ने एसी खराब बताए, जबकि स्टाफ बच्चों को ठंड लगने से बंद करने की बात कहता रहा। इस पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि एनआरसी प्रभारी ने रवैया न बदला तो कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीएमएस नदारद रहे।

-----
दीवार पर लिखवाएं किसी को भी पैसे नहीं देने हैं
सीएमओ एसएनसीयू वार्ड में पहुंचे। वहां दीवार पर जरूरी सूचनाएं न लिखी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सीएमएस डॉ. कैलाश दुल्हानी को बुलाकर निर्देश दिए कि वह दीवार पर किसी को भी पैसे न देने की सूचना लिखवाएं। पेंटर न हो तो उनसे ले लें। सीएमओ ने बताया कि निरीक्षण आख्या उच्चाधिकारियों को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed