{"_id":"60fda4bd8ebc3e580e0ae9c2","slug":"crocodile-farrukhabad-news-knp642377158","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा
विज्ञापन
राजेपुर। रामगंगा नदी के किनारे बसे गांव वीरपुर में मगरमच्छ का बच्चा घुसने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। साहसी ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे रस्सी लेकर पेड़ से बांध दिया। सुबह पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू करके रामगंगा में ही छोड़ दिया। तब लोगों ने राहत की सांस ली।
रविवार सुबह करीब तीन बजे रामगंगा किनारे बसे गांव वीरपुर में राजेंद्र सिंह चौहान के घर के पास मगरमच्छ दिखाई दिया। इससे वहां हड़कंप मच गया। इसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। गांव के कुछ हिम्मत वाले युवाओं ने लाठी-डंडों की मदद से रस्सी लेकर उसे बांध लिया। इसके बाद उसे एक पेड़ से बांध दिया गया। सुबह करीब पांच बजे थाना पुलिस और वन विभाग के वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) उदय प्रताप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को गांव से रेस्क्यू करके गाड़ी में रखकर रामगंगा के डबरी पुल पर पानी में छोड़ दिया।
वन क्षेत्राधिकारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि रामगंगा में मगरमच्छ पाए जाते हैं। वह मगरमच्छ का बच्चा था। उसकी उम्र ढाई साल रही होगी। लंबाई डेढ़ मीटर के करीब थी। आमतौर पर पानी से बाहर नहीं आते हैं, मगर वह किसी कारणवश भटक गया था।