फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Youths ransacked shops beaten

दुकान में तोड़फोड़ कर युवकों को पीटा

Sat, 28 Mar 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sat, 28 Mar 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Youths ransacked shops beaten
पुरानी रंजिश में दुकानदार के बेटां को हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर
विज्ञापन
दिया। इन्होंने  दुकान में तोड़फोड़ भी की। दुकानदार ने लूटपाट का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने  जांच पड़ताल की। घटना की तहरीर के बाद भी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

मोहल्ला नाला मछरट्ठा निवासी मनोज दीक्षित की घर के बाहर ही मोबाइल की दुकान है। शनिवार की दोपहर मोहल्ला हरभगत के कुछ लोग लाठियां लेकर इनकी दुकान पर आ गए। उस समय मनोज के बेटे प्रांशु और कृष्णा दुकान पर बैठे थे। हमलावर इन्हें गाली देने लगे। इसके बाद मारपीट  शुरू कर दी। हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की। दिनदहाड़े  घनी

आबादी वाले इलाके में मारपीट और तोड़फोड़ से अफरातफरी मच गई। किसी ने भी प्रांशु व कृष्णा को बचाने का प्रयास नहीं किया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर जानमाल की धमकी देकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की । मनोज ने बताया कि हमलावरों ने दुकान के शीशों और कंप्यूटर को तोड़ दिया। ये दुकान से 6 मोबाइल और बीसी के 20

हजार रुपये लूट ले गए। इन्होंने बताया कि  कुछ समय पहले फर्रुखाबाद स्टेशन पर साइकिल ठेका लिया था। उस ठेका को हमलावरों को दे दिया था। इन्होंने इसका  पैसा अभी तक नहीं दिया।  तगादा करने पर टरका दिया जाता था। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को भी शराब के नशे में हमलावरों से मारपीट हो गई थी। उसी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed