{"_id":"e7bd691f698996ade539d85217f82ea7","slug":"uncle-nephew-emphasis-on-the-pistol-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा-भतीजे को तमंचे के जोर पर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा-भतीजे को तमंचे के जोर पर लूटा
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 11 Mar 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सशस्त्र बदमाशों ने संविदा बिजली कर्मी और उसके भतीजे से मंगलवार को देर
विज्ञापन
शाम हजारों की नकदी, मोबाइल और चेक लूट ली । सुबह बिजलीकर्मी ने कोतवाली
में घटना की जानकारी दी। गांव लहरा निवासी संविदा बिजली कर्मी जोगेंद्र
पुत्र अनोखेलाल अपने भतीजे अशोक कुमार के साथ बाइक से मंगलवार क ी देर शाम
7.30 बजे पड़ोस के गांव कोला गढ़िया से बिजली सही कर लौट रहा था। गांव से
कुछ दूरी पर बंबा की पुलिया पर बाग से निकले तीन बदमाशों ने इन्हें तमंचों
के बल पर रोक
लिया। बदमाशों ने दोनों को पीटकर नकदी, मोबाइल आदि लूट लिए। जुगेंद्र ने कोतवाली में घटना की तहरीर बुधवार सुबह दी। उसने बताया कि लुटेरों ने उसके पास से उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन के 11400 रुपये, 4000 उसके रुपये व दो मानदेय की चेकें लूट लीं। भतीजे अशोक से एक हजार रुपये, मोबाइल और एक सोने की अंगूठी लूट ली।
क्षेत्र के गांव कलांखेल निवासी अफसर अहमद खां ने गांव के रूमी हुसैन खां, इंतजार हुसैन, इख्तार खां, उमर शाह खां के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। इन्हाेंने बताया कि आबादी की जमीन के विवाद में आरोपियाें ने उसे पीटकर घायल कर दिया। वहीं नगर के मोहल्ला चिलांका निवासी मंगल ने ब्रहमानंद, देवानंद के खिलाफ दर्ज कराई एनसीआर में बताया कि वह सरकारी नल पर पानी भरने गया था। आरोपियाें ने उसे पीट दिया।