फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tipu absconding accused in the murder case arrested

टीपू हत्याकांड के फरार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Jul 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 13 Jul 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Tipu absconding accused in the murder case arrested
एक सप्ताह पूर्व नगर में हुए टीपू हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों को पुलिस
विज्ञापन
ने गिरफ्तार कर लिया है। आठ दिन में सभी नामजद आरोपी पकड़ लिए गए हैं। घटना स्थल पर अभी भी पुलिस तैनात है। 5 जुलाई रविवार की शाम 8 बजे नगर के मोहल्ला चिलौली पठान निवासी टीपू पुत्र भूरा खां की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसका चाचा नजम पुत्र इस्माइल खां पेट में गोली लगने से घायल हो गया था। इस मामले में नजम के भाई शम्मू खां ने नगर के तंबाकू कारोबारी अजय अग्रवाल

उर्फ  बब्लू पुत्र हरेराम अग्रवाल, नरेश शर्मा व सुदीश शर्मा पुत्रगण सत्यराम शर्मा, सुमित मिश्रा व अमित मिश्रा पुत्रगण रमेश चंद्र मिश्रा निवासीगण मोहल्ला पृथ्वीदरवाजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम और एसपी दो दिनों तक कोतवाली में डेरा जमाए रहे थे और घटना के अगले ही दिन बबलू को गिरफ्तार कर लिया गया था। चार अन्य

आरोपी फरार हो गए थे। मृतक पक्ष की ओर से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस पर दबाव बनाया गया। इस पर पुलिस ने शुक्रवार को सुमित और नरेश को गिरफ्तार किया। आरोपी सुदीश और अमित फरार चल रहे थे। पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में छापेमारी कर रही थी।  सोमवार को पुलिस ने आरोपी सुदीश और अमित को रेलवे स्टेशन

के पास से गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि सुदीश शर्मा के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए।  उन्होंने बताया कि फरार चल रहे चारों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से घटना स्थल पर अभी भी पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed