फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Three robbers arrested, 11 incidents were received

तीन लुटेरे गिरफ्तार, 11 घटनाएं कबूलीं

Mon, 27 Mar 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 27 Mar 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Three robbers arrested, 11 incidents were received
दंपति रहते थे इन बदमाशों के निशाने पर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोतवाली पुलिस ने पड़ोसी जनपद मैनपुरी के कसबा भोगांव की  गिहार बस्ती निवासी तीन अंतर्जनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे  से लूटा गया सामान व 31 हजार रुपये नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने दावा किया है कि इन बदमाशों ने फर्रुखाबाद, कन्नौज, कासगंज व एटा जिले में 11 लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह व कोतवाली प्रभारी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि गिहार कालोनी भोगांव निवासी संजय उर्फ संजू गिहार पुत्र मेरुंद सिंह, शिवा उर्फ कनचढ़ा गिहार पुत्र सुशील गिहार और अजय उर्फ खरा पुत्र हुकुम सिंह पखना क्रासिंग के पास घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इनके कब्जे से दो बाइक, तीनों के पास से एक-एक तमंचा, सात जिंदा कारतूस, तीन खोखा के अलावा पांच सोने की अंगूठी, एक गले का हार, दो झुमकी, तीन जंजीर, दो टॉप्स, तीन मंगलसूत्र आदि जेवरात व नकदी बरामद किए गए हैं। सभी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोतवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान इन लुटेरों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मोहम्मदाबाद कोतवाली के पास 20 मार्च को ग्रामीण बैंक से क्रेडिट कार्ड से लोन लेकर जा रही सुधा देवी पत्नी राम रतन सिंह निवासी गोरसरपुर के पास से 50 हजार रुपये नकदी लूट ली थी।

22 मार्च को मोहम्मदाबाद के आजाद नगर कसबा स्थित अपने मायके में पति अनिल गुप्ता के साथ आ रही महिला प्रीती गुप्ता से जेवरातों की लूट की थी। इसके अलावा फरवरी महीने में नगला बहादुर गांव के पास बाइक सवार दंपति पूनम व सर्वेश से नयागांव के पास जेवरात लूटे थे। दंपति खास तौर पर इन बदमाशों के निशाने पर रहते थे।


पुलिस के अनुसार इन लुटेरों ने मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में छह, मेरापुर थाना क्षेत्र में काली नदी के पास एक, कायमगंज थाना क्षेत्र में एक, एटा जनपद के नयागांव क्षेत्र में दो, कासगंज जनपद के पटियाली थाना क्षेत्र में एक लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी है। इसके अलावा कन्नौज जनपद के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में व इटावा जिले में भी लूट की घटनाओं को अंजाम देने की बात कही है।


मोहम्मदाबाद। कोतवाली पुलिस की मानें तो अब क्षेत्र में लूट की घटनाएं थमेंगी। बीते कुछ महीनों के दौरान ही इन बदमाशों ने ताबड़तोड़ लूट की वारदातें करके दहशत फैला दी। लूट करने के बाद ये सीमा पार करके भाग जाते थे। इस वजह से पुलिस की पकड़ में नहीं आते थे। मुखबिरों का जाल बिछाने के बाद मिली जानकारी से आखिरकार ये बदमाश दबोचे जा सके।



एसपी सुभाष सिंह ने बताया कि पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र ने शातिर लुटेरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इन बदमाशों को पकड़ने में मोहम्मदाबाद थानाध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, स्वाट टीम प्रभारी मनीष कुमार, मेरापुर थानाध्यक्ष सुशील कुमार के अलावा दरोगा ललित कुमार, दिनेश कुमार, सिपाही सचेंद्र सिंह, अनुज तिवारी, सुरेस, अमित, धर्मेंद्र, रामगोपाल, मलिक सिंह, जौहरी सिंह, चालक नरेंद्र, शीलेश व रामसरन ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed