फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   thief took jewelry and cash stolen of lakhs

चोर लाखों के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए

Fri, 21 Aug 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 21 Aug 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
 thief took jewelry and cash stolen of lakhs
परिवार वाले शीतला माता मंदिर में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम में शामिल
विज्ञापन
हो गए और पीछे से चोरों ने मकान में घुसकर लाखों का माल पार कर दिया। घर लौटने पर जानकारी हुई तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की। मोहल्ला बढ़पुर निवासी श्रद्धा पांडेय पत्नी चंद्रप्रकाश बच्चों के साथ गुरुवार को शीतला माता मंदिर में होने वाले धार्मिक कार्यक्रम

में शामिल होने गई थीं। मकान में किसी के न होने पर चोर दीवार फांद कर घर में घुस आए। चोरों ने कमरों के तालों को तोड़ दिया। यहां से चोर बक्सों और अटैचियों के ताले तोड़कर नगदी और जेवर चोरी कर ले गए। रात करीब 10 बजे जब श्रद्धा बच्चों को लेकर घर पर पहुंचीं तो घर का हाल देखकर चोरी का पता चला। घटना की जानकारी पर आसपास के लोग भी आ

गए। गुरुवार को मामले की जानकारी श्रद्धा ने सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह को दी।  वह भी वहां पर पहुंचीं।  पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। श्रद्धा पांडेय ने बताया कि चोर उनके यहां से 25 हजार रुपये नगद और करीब 2.50 लाख के जेवर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed