फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   theft sp leader fouse, stolen gun and jwellery

सपा नेता के घर से दोनाली बंदूक और जेवर चोरी

Mon, 03 Sep 2018 11:04 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Mon, 03 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
theft sp leader fouse, stolen gun and jwellery
चोरी के बाद सपा नेता के घर से नमूने लेती फोरेंसिक टीम। - फोटो : forensic team
समाजवादी पार्टी के एससीएसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के घर का ताला तोड़कर चोर लाइसेंसी दोनाली बंदूक और 1.50 लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। प्रभारी एसपी, सीओ सिटी व कोतवाल ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। सोमवार देर शाम आए प्रदेश अध्यक्ष ने फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर दी है। 
विज्ञापन


फतेहगढ़ के मोहल्ला अंबेडकर कालोनी निवासी सपा के एससीएसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश अंबेडकर वर्तमान में लखनऊ में रहते हैं। वह माह में एक या दो बार घर आते हैं। मकान की दूसरी मंजिल पर दो किरायेदार और मुख्यगेट के पास बने कमरे में कायमगंज के गांव अताईपुर निवासी रिश्तेदार श्रीराम का पुत्र नीरज रहता है। नीरज घर की देखभाल करता है। किरायेदार डूडा में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन


रविवार और जन्माष्टमी का अवकाश होने पर किरायेदार घर चले गए। नीरज भी रविवार को दोस्त के साथ कन्नौज गया था। वह रात में लौट कर आया और दोस्त के घर रुक गया। सर्वेश अंबेडकर के मकान में ताला पड़ा था।  रविवार रात चोर ताले तोड़कर एक कमरे में रखी लाइसेंसी दोनाली बंदूक और अलमारी में रखे करीब 1.50 लाख रुपये के जेवर, तीन हजार रुपये चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह नीरज दोस्त के घर से लौट कर आया तो उसने मुख्यगेट का ताला टूटा देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर जाकर देखा तो कमरे खुले थे और सामान बिखरा था। इसकी जानकारी पर प्रभारी एसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी रामलखन सरोज, फतेहगढ़ कोतवाल झांझन लाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नीरज से पूछताछ की। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। देर शाम सर्वेश अंबेडकर लखनऊ से आए। उन्होंने कोतवाली पहुंच कर घटना की तहरीर दी। उन्होंने बताया कि तीन कमरों के ताले टूटे हैं। किरायेदार केे कमरों के ताले टूटने से बच गए हैं। घटना की तहरीर दे दी है। कोतवाल झांझन लाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed