{"_id":"c4a05a0f0ed6781432a0d040b847a0ff","slug":"theft-of-lacs-of-rupees-of-house-counsel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील के मकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकील के मकान से लाखों की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Fri, 10 Apr 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
कमरे की कुंडी तोड़ कर चोर वकील के यहां से लाखों रुपये की कीमत के जेवर और
विज्ञापन
नगदी चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने पहले तो
खानापूरी की। बाद में वकीलों ने एसपी से मिलकर शिकायत की तब सीओ सिटी टीम
को लेकर दोबारा जांच करने पहुंची। भाजपा नेता के चाचा के यहां हुई चोरी की
जानकारी पर सांसद भी मौके पर पहुंचे।
शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला बढ़पुर निवासी वकील रामऔतार वर्मा गुरुवार को अपने मकान के सामने प्लाट पर सो रहे थे। इनकी पत्नी प्रेमा देवी और बेटी अंजलि अंदर कमरे में सो रही थीं। रात के समय चोरों ने मेन गेट के पास वाले कमरे की कुंडी तोड़ दी। दरवाजे खोलकर यह घर में घुस गए। चोरों ने कमरों में रखे बक्सों और अटैचियों के अलावा अलमारी भी खोल ली। इन्होंने इनमें से नगदी और जेवर पार कर दिए। चोरों ने कमरे में सो रही प्रेमा देवी के गले से
मंगलसूत्र को तोड़ लिया। वारदात के बाद चोर भागने लगे। इनकी पदचाप सुनकर अंजलि ने लाइट जला दी। इन्होंने एक चोर को भागते देख लिया। मां-बेटी ने शोर मचाया तो रामऔतार भी आ गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया जो खानापूरी कर लौट गई। अधिवक्ता रामऔतार ने अपने साथी वकीलों
को इसकी सूचना दी। इस पर बार एसोसिएशन के सचिव संजीव परिया, मनू गंगवार, हरवीर यादव के साथ ही सभासद धर्मेंद्र कनौजिया ने एसपी विजय यादव से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कर खुलासे की मांग की गई। एसपी ने सीओ सिटी वाईपी सिंह को फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए। टीम ने दोबारा जाकर बारीकी से जांच पड़ताल की।
कोतवाल आरपी यादव ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। रामऔतार भाजपा के नगर महामंत्री धीरेंद्र वर्मा के चाचा हैं। दोपहर को सांसद मुकेश राजपूत, मीडिया प्रभारी दिलीप भारद्वाज ने मौके पर जानकारी की। अधिवक्ता ने बताया कि चोर 5 लाख रुपये की कीमत के जेवरात और 20 हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए। चोर आर्टीफिशियल ज्वैलरी मौके पर ही छोड़ गए।