{"_id":"58693ee44f1c1bd606eec8f6","slug":"the-young-man-wanted-to-know-was-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"वांछित युवक ने फांसी लगा दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वांछित युवक ने फांसी लगा दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते अमित के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के मामले में वांछित युवक ने पुलिस की दबिश की भय से फांसी लगाकर जान दे दी। भाई ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या कर लटका देने का मामला दर्ज कराया है। थाना क्षेत्र के गांव दिनारपुर निवासी अमित कुमार उर्फ कुंदन (21) के विरुद्घ एक साल पहले गांव के ही एक व्यक्ति की पुत्री की दुष्कर्म के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज था। इस मुकदमे से बचने के लिए वह घर पर नहीं सोता था। अमित का शव गांव के ही हरीराम के ट्यूबवेल पर रविवार सुबह लटकता मिला। सुबह ट्यूबवेल मालिक ने शव लटकते देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी।
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुनील यादव ने मौका मुआयना कर पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमित के भाई अवधेश ने बताया कि शनिवार रात पुलिस घर पर आई और अमित को पूछने लगी। इसकी जानकारी होने पर अमित शनिवार रात किस समय घर से निकल गया पता भी नहीं चला।
सुबह ग्रामीणों की सूचना पर उसके भाई के फांसी लगाने की जानकारी हुई। दूसरी तरफ अमित के दूसरे भाई अशोक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि शनिवार रात छोटा भाई अमित लघुशंका के लिए खेत की ओर गया था। तभी गांव के परशुराम, दिनेश और अनिकेत उसे पकड़ ले गए। उसकी हत्या कर शव को गांव के ही हरीराम के ट्यूबवेल पर लटका दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ सुनील यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा।