फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The woman 's body was found hanged

महिला का शव फांसी पर लटका मिला

Sun, 21 Jun 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 21 Jun 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में महिला का शव फांसी पर लटका मिला। घटना के बाद पति घर
विज्ञापन
छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वालों ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थाना क्षेत्र के गांव बलीपुर निवासी सहवीर सिंह की शादी करीब 15 साल पहले मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव अभयपुर नगरिया निवासी सुनीता देवी (38) के साथ हुई थी। सहवीर के तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। शनिवार को सहवीर की

पत्नी सुनीता देवी बच्चों के साथ दूसरी मंजिल पर सो रही थी । सहवीर जानवर बांधने वाले हाते में सो रहा था। रविवार को तड़के  बच्चे उठे तो मां को न देख वह लोग नीचे वाले कमरे में पहुंचे। कमरे में मां का शव रस्सी से फांसी पर लटका देख यह शोर मचाने लगे। इस पर सहवीर और आसपड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे।  ग्रामीणों के सहयोग से सहदेव ने सुनीता को फांसी के

फंदे से नीचे उतारा । तब तक सुनीता की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद सहदेव घर से भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर सुनीता के भाई सतीश कुमार परिजनों के साथ पहुंच गए। सतीश कुमार ने थाने में सूचना दी। एसओ मुकेश यादव और सीओ लेखराज सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। मायके वालों ने सुनीता

की हत्या करने का आरोप लगाया है। सतीश की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति सहदेव के अलावा जागेश्वर, महेश्वर और कामेश्वर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed