फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The prisoner spoke on mobile DM, two suspended

डीएम से मोबाइल पर की कैदी ने बात, दो सस्पेंड

Wed, 20 Apr 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Wed, 20 Apr 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
The prisoner spoke on mobile DM, two suspended
तिहाड़ जेल
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी अनुराग पटेल सोमवार को उस समय दंग रह गए, जब फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से एक कैदी उनसे मोबाइल पर बतियाने लगा। डीएम ने तुरंत जेल अधीक्षक वेद प्रकाश को फोन लगाकर उनसे जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल दागे तो खलबली मच गई। आनन-फानन तलाशी हुई तो कैदी के पास मोबाइल मिल गया। इस पर दो बंदी रक्षकों को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


जिला बांदा के रहने वाले कैदी रामनरायन गुप्ता ने सोमवार को डीएम से मोबाइल फोन पर शिकायत की कि उसका इलाज नहीं कराया जा रहा है। डीएम सन्न रह गए कि कैदी के पास मोबाइल है। उन्होंने तुरंत जेल अधीक्षक से बात की। सूत्रों के मुताबिक जेल अधीक्षक ने तलाश कराई तो कैदी के पास मोबाइल मिल गया। इस पर जेल प्रशासन ने उस बैरक की सुरक्षा में लगे बंदी रक्षक संजय सारस्वत और मोहम्मद मोईन को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


इस बाबत जेलर सुनीत कुमार ने पूरे घटनाक्रम पर लीपापोती की। उन्होंने बताया कि कैदी के किसी मिलने वाले ने मोबाइल से शिकायत की थी। उसके पास मोबाइल नहीं मिला है। दोनों बंदी रक्षकों को ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है। डीएम का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। मालूम हो कि इससे पहले भी कैदी अपने इलाज के लिए अफसरों को पत्र भेजकर गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed