फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The indecency of the doctor from SDM

एसडीएम से डाक्टर ने की अभद्रता

Fri, 29 Dec 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Fri, 29 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
The indecency of the doctor from SDM
sdm taking patients view - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का गुरुवार की रात को निरीक्षण करने पहुुंचे एसडीएम को रैन बसेरा में ताला पड़ा था। इमरजेंसी कक्ष से डाक्टर नदारद थे। यह देखकर एसडीएम ने डाक्टर को बुलावाया और उनसे रैन बसेरे की चाबी मांगी। चाबी मांगने से डाक्टर एसडीएम से नाराज होने लगे। एसडीएम और डाक्टर मेें तू तू मै मै शुरू हो गई। एसडीएम ने डाक्टर पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। वही डाक्टर ने कहा कि एसडीएम को सीएचसी के निरीक्षण का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

एसडीएम बृजकिशोर दुबे गुरुवार की देर रात तहसीलदार गजेेंद्र सिंह के साथ सीएचसी कायमगंज और रैन बसेरा, अलावा जलने की जांच करने पहुंचे। सीएचसी के पास बना रैस बसेरे में ताला पड़ा था। इमरजेंसी कक्ष से  डाक्टर शिव प्रकाश ड्यूटी से नदारद थे। एसडीएम ने कर्मचारियों से डाक्टर को बुलावाया। करीब आंधे घंटे बाद डाक्टर इमरजेंसी कक्ष में पहुंचे। एसडीएम ने डाक्टर से देर से आने का कारण पूछा और रैन बसेरा की चाबी दिलाने को कहा, इस पर डाक्टर नाराज हो गए और बोले की रैन बसेरा की चाबी रखना और दिलाना उनकी जिम्मेदारी नहीं है। डाक्टर और एसडीएम में कहासुनी होने लगी। जोर जोर से शोर होने पर वहां पर भीड़ लग गई। डाक्टर ने एसडीएम से अभद्रता करनी शुरू कर दी। विवाद बड़ने पर किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अस्पताल पहुंची। एसडीएम ने वहीं से सीएमओ को फोन कर घटना की जानकारी दी और डाक्टर शिव प्रकाश का मेडिकल करवाने को कहा। एसडीएम ने चिकित्साधिकारी डा. अनुराग वर्मा को एसडीएम ने बुलाया तो पता चला कि वह कायमगंज की बजाए फर्रुखाबाद में रहते है। एसडीएम वहां से चले गए। एसडीएम कायमगंज बृज किशोर दुबे ने बताया कि डाक्टर ने उनके साथ अभद्रता की है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर सीएमओ और डीएम को भेज दी है। वहीं डा. शिव प्रकाश ने बताया कि वह खाना खाने गए थे। खाना आकर आने पर एसडीएम ने उनसे रैन बसेरा की चाबी मांगी और अलाव जलवाने संबंध में पूछा तो बताया कि चाबी रखना और अलाव जलवाना उनका काम नहीं है। इस पर वह अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन



 
कायमगंज। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा. अनुराग वर्मा का कहना है कि एसडीएम को बिना सूूचना देकर सीएचसी का निरीक्षण करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने गलत तरीके से निरीक्षण किया है। इसकी शिकायत सीएमओ और मेडिकल एसोसिएशन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
कायमगंज। एसडीएम बृज किशोर दुबे के निरीक्षण कर वापस लौटने के बाद रैन  बसेरा खोल दिया गया। वही पर कर्मचारियों ने गद्दे और चांदर लाकर डाल दी।

घटना की नहीं मिली जानकारी
घटना की कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर एसडीएम के साथ डाक्टर ने अभद्रता की है तो एसडीएम इसकी शिकायत करे। प्रकरण की जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।
डा. दलवीर सिंह, प्रभारी सीएमओ
विवाद के जांच को बनाई गई कमेटी
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि घटना की एसडीएम ने जानकारी दी है। एसडीएम को सीएचसी का निरीक्षण करने का पूरा अधिकार है। वह कभी भी निरीक्षण कर सकते है। घटना की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया है। टीम की जांच रिपोर्ट आने के बाद निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed