{"_id":"58a0a1004f1c1b5933d842f4","slug":"the-faithful-on-daigat-looted-cash-and-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाईघाट पर श्रद्धालु से नगदी और मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाईघाट पर श्रद्धालु से नगदी और मोबाइल लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Sun, 12 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाईघाट पर लुटेरे श्रद्धालु से नगदी और मोबाइल लूट कर भाग गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। गौरतलब है कि ढाईघाट पर पुलिस की शिथिलता से आए दिन लूट की घटनाएं हो रही हैं। जिला एटा कसबा जैथरा निवासी पंकज तिवारी अपने परिवार के साथ भंडारा करने के लिए शनिवार की सुबह आए थे। यहां पर पंकज तिवारी गंगा स्नान करने के लिए चले गए। उनकी मां रोशनी देवी और साली घाट पर कपड़े बदल रही थी। इस बीच दो युवक उनके पास पहुंचे और पेंट की जेब से 10 हजार रुपये और उनका मोबाइल और साली बबली का भी मोबाइल लूट लिया।
परिवार के लोगाें ने शोर मचाया तो लुटेरों ने धमकाया और भागने लगे। शोर शराबा होने पर भीड़ एकत्रित हो गई। लुटेरों का पीछा किया लेकिन वह भाग गए। पीड़ित परिवार ने मेला में मौजूद पुलिस कर्मियों को इसकी जानकारी दी। पीड़ित ने बताया कि अब अपने रिश्तेदारों से रुपये उधार लेकर घर जाएंगे।
उधर, एसओ मोहित यादव ने बताया कि इस बारे में उन्हें कोई तहरीर नहीं दी गई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि ढाईघाट पर पुलिस की सुस्ती से आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही है। आने वाले श्रृद्धालुओं की नगदी निकाल ली जाती है, लेकिन लुटेरों को पकड़ने के बजाय पुलिस घटना होने से ही इनकार करके पल्ला झाड़ने में लगी रहती है।