{"_id":"57fa81d94f1c1b675228e24f","slug":"the-cracked-cistern-tube-worker-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल की हौद फटा, मजदूर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यूबवेल की हौद फटा, मजदूर घायल
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
तालाब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी के दबाव से ट्यूबवेल की हौद फट गई, जिससे पास में खड़ा मजदूर ईंटों से दबकर घायल हो गया। यह देखकर पास में खड़े नलकूप मालिक की हालत बिगड़ गई। गांव वालों ने आनन-फानन में मजदूर को लोहिया अस्पताल भेजा और मालिक को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। गांव ढुड़िया निवासी देवेंद्र कुमार (55) का मंझना गांव में पुल के नीचे नलकूप लगा है। वह रविवार सुबह गढ़िया निवासी मजदूर धनीराम (45) को लेकर खेत में पानी लगाने गया था।
खेत में पानी के लिए धनीराम ने नलकूप की हौद से पानी निकासी को बंद कर दिया। इससे नलकूप की हौद भर गई और पानी के दबाव से वह अचानक फट गई। इससे पास में खड़ा धनीराम हौद फटने से उसकी ईंटों के नीचे दब गया। वहीं कुछ दूरी पर खड़े मालिक देवेंद्र कुमार यह देख गश खाकर गिर पड़े।
आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर आए और धनीराम को ईंटों के नीचे से निकाला। 108 एंबुलेंस को बुलाकर उसको लोहिया अस्पताल भेजा और नलकूप मालिक देवेंद्र कुमार को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई।