फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The body of the young man got hanged on the trap in farrukhabad

युवक का शव फंदे पर लटका मिला

Sun, 24 Mar 2019 10:58 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Sun, 24 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
The body of the young man got hanged on the trap in farrukhabad
hang
राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव सैदापुर के पास जंगल में रविवार सुबह शीशम के पेड़ पर युवक का शव अंगौछे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे। बताया गया कि एक माह पूर्व भी युवक ने जान देने का प्रयास किया था। 
विज्ञापन


गांव पट्टी भरखा निवासी रामविलास की पहली पत्नी की काफी समय पहले मौत हो गई थी। उनकी पहली पत्नी का एक बेटा राजीव राजपूत (20) तब बहुत छोटा था। रामविलास ने बाद में दूसरी शादी कर ली थी। दूसरी पत्नी के तीन बच्चे हैं। एक माह पूर्व राजीव का घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। तब उसने गांव के पास पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाने का प्रयास किया था। ग्रामीणों ने समझाकर उसे शांत कर दिया था। तब से राजीव तनाव में रहता था। 
विज्ञापन


शनिवार शाम को वह घर से निकल गया था। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की थी। पर उसका कुछ पता नहीं चला था। रविवार सुबह गांव के लोगों ने सैदापुर के जंगल में शीशम के पेड़ पर अंगौछे से राजीव का शव लटका देखा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव फंदे से उतरवाया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर कुछ नमूने लिए। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल मिश्रा व सीओ सुरेंद्र तिवारी ने घटनास्थल जायजा लिया और परिजनों से मामले की जानकारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला आत्महत्या सामने आ रहा है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए सूचना दी है। किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed