{"_id":"a82e663a0ad4b65d1b5eb4da8dc87bbc","slug":"target-of-thieves-in-the-factory-and-store-insertion-ghutka-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरदोजी कारखाना और गुटखा दुकान में चोरों का निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जरदोजी कारखाना और गुटखा दुकान में चोरों का निशाना
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Tue, 30 Dec 2014 11:49 PM IST
विज्ञापन
सोमवार की रात कोहरे के चलते चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। जरदोजी कारखाना
विज्ञापन
का ताला तोड़कर जहां कीमती लहंगे व कीमती सामान चोरी कर लिया वहीं कपूरी व
गुटखा की दुकान में नकब लगाकर तकरीबन एक लाख की संपत्ति पार कर दी।
मोहल्ला गढ़ी खां जमा खां निवासी शराफत अन्सारी का मनिहारी में जरदोजी का कारखाना है।
सोमवार की रात करीब 9 बजे शराफत कारखाना बंद कर घर चले गए। रात को किसी समय चोरों ने कारखाना के मेन गेट का ताला तोड़ दिया। यहां से जरदोजी का सामान और तीन बने हुए लहंगे चोरी कर लिए। मंगलवार की सुबह कारखाना का ताला टूटा देख आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी शराफत अन्सारी को दी। जानकारी होने पर पहुंचे कारखाना मालिक ने पुलिस को सूचना दी।
शराफत ने बताया कि चोर उनके यहां से करीब 75 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घनी आबादी वाले इलाके में चोरी से सनसनी फैल गई। वहीं फतेहगढ़ कोतवाली के गांव विजाधरपुर निवासी मनोज शुक्ला की शहर के रोडवेज बस अड्डा पर कपूरी और गुटखा की दुकान है। इसमें चोरों ने पीछे की तरफ से नकब लगा दिया। चोरों ने दुकान की गोलक से 95 हजार रुपए और और गुटखा, सिगरेट, कपूरी चोरी कर ली। सुबह जब मनोज शुक्ला दुकान खोलने पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई।
मनोज ने इसकी सूचना चौकी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस ने रोडवेज बस अड्डा से एक कैंटीन से दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। मनोज ने बताया कि चोर उनके यहां से 95 हजार नगद और 32 हजार का सामना चोरी कर ले गए।
एक ही रात में शहर क्षेत्र से चोरी की दो वारदातों से पुलिस की गश्त व्यवस्था की पोल खुल गई है। लोगों का कहना था कि पुलिस रात के समय गश्त नहीं कर रही है। कोहरा पड़ने से पहले ही एसपी विजय यादव ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे कि वह अपने क्षेत्रों में भ्रमण पर रहें और गश्त चेक करते रहें। इसमें लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बावजूद इसके गश्त होती नहीं दिख रही।