फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sticks in two sides, sticks, five injured

दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पांच लोग घायल

Fri, 28 Apr 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 28 Apr 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Sticks in two sides, sticks, five injured
kherakidaula, marpeet - फोटो : अमर उजाला
मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच चले लाठी-डंडों में पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ घटना की तहरीर दी है। शहर कोतवाली के मोहल्ला बजरिया निहालचंद्र निवासी कौशलेंद्र यादव की ठंडी सड़क पर ट्रैवल्स की दुकान है। कौशलेंद्र की दुकान पर रजनेश कर्मचारी है।
विज्ञापन


आरोप है कि गुरुवार को रजनेश की बाइक की टक्कर टेंपो से हो गई। इसमें सवार मेंहदीबाग मदर इंडिया कोल्ड स्टोरेज निवासी हबीब से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि शुक्रवार की सुबह हबीब अपने साथियों के साथ ट्रैवल्स पर पहुंच गया। यहां पर मौजूद रजनेश को घेर कर मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


जानकारी होने पर कौशलेंद्र और उसके अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए। मारपीट में हबीब गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित को लेकर लोग कोतवाली पहुंच गए। दूसरी पक्ष से कौशलेंद्र, रजनेश, साजन सिंह, महेंद्र सिंह घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशलेंद्र ने बताया कि हमलावरों ने उसकी ट्रैवल्स पर तोड़फोड़ कर कार के शीशे तोड़ दिए। वहीं, हबीब ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसे घेर लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाल द्रविड़ सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी सर्वेश कुमार ने अपने भाई साहब सिंह व भाभी सुनीता के खिलाफ  मारपीट का आरोप लगाया है। घायल ने बताया कि उसके भाई का बकरा उसके घर आ गया था। इस पर उसने बांधने के लिए कहा। इसी बात पर उसके भाई व उसकी भाभी ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया।


उसकी तहरीर पर पुलिस ने मारपीट में मामला दर्ज कर लिया है। एक अन्य समाचार के अनुसार मनोज कुमार ने पृथ्वीदरवाजा निवासी सुमित मिश्रा व अमित मिश्रा के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। मनोज ने बताया कि मामूली बात पर उक्त लोगों ने हमला बोला था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed