फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Soldier stabbed brother, serious in farrukhabad

फर्रुखाबाद में सिपाही ने भाई को चाकू मारा, गंभीर

Sat, 29 Sep 2018 11:30 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Sat, 29 Sep 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
Soldier stabbed brother, serious in farrukhabad
हवालात में बंद सिपाही वकील - फोटो : अमर उजाला
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव भड़ौसा में भूमि विवाद में सिपाही ने अपने भाई को चाकू व लाठी-डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। गंभीर अवस्था में पहुंचे भाई को फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कानपुर देहात की ट्रैफिक पुलिस टीम में तैनात सिपाही वकील अहमद हिरासत में है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक तीन भाइयों में सबसे छोटे ट्रैफिक पुलिस के सिपाही वकील का भाई शकील से जमीन का विवाद चल रहा है। आरोप है कि शनिवार शाम वकील कार से चार-पांच साथियों को लेकर भाई शकील के घर पहुंचा और चाकू मार दिया। इस बीच शकील पर डंडे भी बरसाए। शकील के चीखने पर जुटे आसपास के लोगों ने वकील को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। उसके साथी कार से भाग निकले। वकील ने भी ग्रामीणों की गिरफ्त से निकलकर एक और घर में पनाह लेने की कोशिश की। पीछा करते शकील के बेटे वहां पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


घटना की सूचना सिपाही के हाथों भाई की हत्या के रूप में प्रचारित होने से एसपी संतोष मिश्रा कुछ देरी में ही गांव पहुंच गए। हकीकत जानने के बाद घायल को अस्पताल भिजवाया। नजदीक के घर में बंद आरोपी सिपाही को हिरासत में थाने पहुंचवाया। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि वकील से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed