फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Six sued with former Center Administrator

पूर्व केंद्र व्यवस्थापक समेत छह पर मुकदमा

Fri, 31 Mar 2017 11:59 PM IST
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद Updated Fri, 31 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Six sued with former Center Administrator
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : SELF
फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड की परीक्षा में शुक्रवार को प्रथम पाली में इंटर में चित्रकला विषय की परीक्षा के दौरान नकल कराने पर पूर्व केंद्र व्यवस्थापक समेत छह लोगों के खिलाफ नकल निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोपी केंद्र व्यवस्थापक को पूर्व में सामूहिक नकल कराने के आरोप में परीक्षा ड्यूटी से कार्यमुक्त कर दिया गया था।
विज्ञापन


केंद्र व्यवस्थापक हर्ष कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में लिखाया है कि शुक्रवार  को श्रीसीताराम इंटरकालेज चंपापुरी में प्रथम पाली में इंटरमीडिएट में चित्रकला की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान पूर्व केंद्र व्यवस्थापक अवधेश सिंह पाल केंद्र के अंदर जबरन घुस आए। कक्ष संख्या 14 में कक्ष निरीक्षक अजय कुमार और अनिल कुमार ड्यूटी कर रहे थे।
विज्ञापन


इस कक्ष से दो कापियां कक्ष के बाहर दूसरे कमरे में ले  गए। वहां पूर्व केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थिति में कॉलेज की लिपिक कु. वंदना चित्र बना रही थीं। आरोप है कि इसका विरोध करने पर पूर्व केंद्र व्यवस्थापक ने उन्हें देख लेने की धमकी दी। उन्होंने कक्ष निरीक्षक, पूर्व केंद्र व्यवस्थापक, लिपिक और दोनों परीक्षार्थियों के खिलाफ एफआईआर लिखने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि दोनों परीक्षार्थियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। केंद्र व्यवस्थापक ने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग कोतवाल मोहम्मदाबाद से की है। डीआईओएस कमलेश बाबू ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर उन्होंने तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद मौजूदा केंद्र व्यवस्थापक ने मुकदमा दर्ज करा दिया है।
---
पहले डीआईओएस ने पकड़ी थी सामूहिक नकल
फर्रुखाबाद। श्रीसीताराम इंटरकालेज चंपापुरी में जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश बाबू ने पहले भी नकल पकड़ी थी। बीते सप्ताह छापे के दौरान कॉलेज में बोल-बोलकर नकल कराए जाने की पुष्टि सामने आई थी। इस पर उन्होंने तत्कालीन केंद्र व्यवस्थापक को हटाकर नए केंद्र व्यवस्थापक को तैनात कर दिया था।

---
कक्ष निरीक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मोहम्मदाबाद। आरएस पब्लिक इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक आदित्य कुमार यादव ने कक्ष निरीक्षक रामवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया है कि कक्ष संख्या सात में रामवीर की ड्यूटी थी। इस दौरान वे परीक्षार्थियों को नकल करा रहे थे। उक्त टीचर मेजर शिवदयाल सिंह इंटर कालेज मोहम्मदाबाद का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed