फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shekhar's house daka, five tolas gold jewels looted

किन्नर के घर डाका, पांच तोला सोने के जेवर लूटे

Sat, 21 Jul 2018 11:40 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमरउजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sat, 21 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Shekhar's house daka, five tolas gold jewels looted
लूट - फोटो : self
शहर कोतवाली के चीनीग्राम में शनिवार को दिनदहाड़े किन्नर के घर डकैतों ने धावा बोल दिया। चादर ओढ़ाकर किन्नर को पीटा और पांच तोला सोेने के जेवर लूट ले गए। मुख्यमंत्री की रविवार को सभा है, इस कारण पुलिस डाका को मारपीट में बदलने में जुटी है। घटना की जानकारी से अन्य किन्नरों में आक्रोश है।
विज्ञापन


कोतवाली शहर क्षेत्र के पक्कापुल चीनीग्राम निवासी किन्नर हाजी साधना (68) अकेली रहती है। वह शनिवार की दोपहर दरवाजा बंद कर लेटी थी। दरवाजे में कुंडी नहीं लगी थी। दोपहर करीब 1.30 बजे दरवाजा खोल कर करीब 5-6 बदमाश घुस आए। किन्नर के सिर पर चादर डालकर वजनदार वस्तु से वार किए। साधना के शोर मचाने पर एक बदमाश ने टीवी की आवाज तेज कर दी।
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद साधना किन्नर ने शोर मचाया। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। सूचना पर रेखा किन्नर, आशा किन्नर, मुस्कान, गुड़िया आदि भी पहुंच गए। तिकोना चौकी प्रभारी महेश कुमार सिपाहियों के साथ पहुंचे और घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल साधना ने बताया कि 5-6 बदमाश थे। उन लोगों ने उसके शरीर से जेवर भी उतार लिए। टीवी की आवाज तेज कर दी थी, जिससे आसपास के लोग उसकी आवाज नहीं सुन सके। उनके पास में एक थैला था जिसमें नगदी और जेवर थे।  बदमाश झोला लूट ले गए। घर से अन्य सामान भी ले गए।


उसने बताया कि करीब पांच तोला सोने के जेवर व रुपये बदमाश ले गए हैं। पांच तोला सोने की कीमत वर्तमान में करीब डेढ़ लाख रुपये है। रविवार को मुख्यमंत्री जिले में आ रहे है। डकैती की घटना होने के कारण पुलिस इसको मारपीट में दिखाने में जुटी है। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि मारपीट की घटना की बात आई थी। नगदी जेवर ले जाने की बात किसी ने नहीं बताई। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed