{"_id":"58a493ff4f1c1b1235d869f2","slug":"saale-bike-in-truck-collision-killed-brother-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक ट्रक की भिड़ंत में साले की मौत, बहनोई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक ट्रक की भिड़ंत में साले की मौत, बहनोई घायल
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 15 Feb 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में मौजूद मृतक बीटेक पास युवक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमने सामने ट्रक और बाइक की भिड़ंत में बीटेक पास साले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका डॉक्टर बहनोई घायल हो गया। घायल को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। सीओ ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। जिला मैनपुरी थाना भोगांव के गांव जगननगर निवासी सोनू जाटव (27) बुधवार को अपने बहनोई पुष्पेंद्र जाटव के साथ बाइक से फर्रुखाबाद किसी काम से आया था। हालांकि सोनू हेलमेट पहने हुए था। कोतवाली क्षेत्र के गांव गैसिंगपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।
दुघर्टना को देखकर आसपास के लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। घटना की सूचना पर सीओ उमेश शर्मा, कोतवाल प्रमोद शुक्ला मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक की तलाशी ली तो उसके पास से 27,543 रुपये और मोबाइल बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मिले मोबाइल से फोन किए। तब कही जाकर मृतक के परिवार वाले देर शाम लोहिया अस्पताल पहुंचे। मृतक के भाई मुकेश ने बताया कि उसके भाई ने इसी साल बीटेक किया था। परिजनों का कहना था पुष्पेंद्र मैनपुरी जिले में