{"_id":"0b5b969f04b9c3dcea878e2e46d1fe7e","slug":"retired-teacher-theft-of-millions-from-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त शिक्षिका के घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेवानिवृत्त शिक्षिका के घर से लाखों की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Mon, 27 Jul 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत्त शिक्षिका के घर के दरवाजे तोड़कर घुसे चोर लाखों का माल लेकर
विज्ञापन
चंपत हो गए। सुबह नींद खुलने पर कमरों के दरवाजे खुले और सामान बिखरा देख
शिक्षिका और परिवार के अन्य लोगों के होश उड़ गए। इसकी जानकारी पर शहर
कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिवार के लोगों से घटना की
जानकारी ली।
बढ़पुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका कुमोदनी पांडेय अपने पिता रमेश चंद्र के घर पर रहती हैं। वह शनिवार को कमालगंज बैंक से 50 हजार रुपये एफडी कराने के लिए निकाल कर लाई थीं। रविवार की रात में परिवार के लोग कमरे में सो रहे थे। रात के समय चोर गेट के दरवाजे उखाड़कर घर में घुस गए। चोर कमरे में रखी अलमारी खोलकर जेवर व नगदी चुरा कर चंपत हो
गए। सुबह आंख खुलने पर शिक्षिका को कमरे में सामान बिखरा पड़ा मिला। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली। सेवानिवृत्त शिक्षिका कुमोदनी पांडेय ने बताया कि चोर 50 हजार रुपये और सात लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए हैं। इसकी तहरीर कोतवाली मेें दी है।