फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Remand of loot accused, order to release jail in farrukhabad

लूट के आरोपी की रिमांड खत्म, जेल से रिहा करने का आदेश

Wed, 13 Mar 2019 11:58 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Wed, 13 Mar 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
Remand of loot accused, order to release jail in farrukhabad
विशेष अदालत एंटी डकैती की न्यायाधीश ने लूट के आरोपी का 14-14 दिनों का रिमांड समाप्त होने पर जेल से रिहा करने का आदेश दिया है। पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपी की न तो शिनाख्त कराई और न लूट का माल बरामद किया है। विवेचक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए एसपी को आदेश की कापी भेजी गई है। 
विज्ञापन


मेरापुर थाना क्षेत्र में लूट के मुकदमे में पुलिस ने मैनपुरी जिले के थाना बेवर के गांव जिलई निवासी नंदराम उर्फ नंदा को आरोपी बनाया था। वह किसी अन्य घटना के मामले में मैनपुरी में पकड़ा गया था और जेल भेजा गया था। मेरापुर थाना पुलिस ने एंटी डकैती न्यायालय से बी वारंट जारी कराकर 21 दिसंबर 2018 को आरोपी नंदराम उर्फ नंदा को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट से आरोपी को 14 दिन के रिमांड पर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार फतेहगढ़ भेजा गया था। इसके बाद लगातार 14-14 दिन का विवेचक कोर्ट से आरोपी का न्यायिक रिमांड कराते रहे। विवेचक ने जांच कर कई पर्चे काटे। इनमें आरोपी का बयान लिखा गया कि आरोपी ने एक अज्ञात व्यक्ति को सामान बेच दिया है।
विज्ञापन


वादी ने आरोपी की शिनाख्त करने से इनकार करने की बात पर्चे में लिखी गई है। दरोगा ने सभी पर्चों में साक्ष्य संकलन शेष है का उल्लेख किया।  आरोपी की न तो शिनाख्त कराई गई और न कोई माल बरामद किया गया। इसके अलावा दरोगा ने कोई साक्ष्य भी संकलन नहीं किया। विवेचक ने अग्रिम रिमांड के लिए कोर्ट में कोई प्रार्थना पत्र भी नहीं दिया। विशेष न्यायाधीश ने आरोपी नंदराम उर्फ नंदा की रिमांड समाप्त कर जेल से रिहा किए जाने का आदेश दिया है। विवेचक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए पुलिस अधीक्षक को आदेश की कापी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed