फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ranchi-based teenager accused of being sold in farrukhabad

रांची से लौटी किशोरी ने बेचे जाने का लगाया आरोप

Tue, 26 Feb 2019 10:55 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Tue, 26 Feb 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
Ranchi-based teenager accused of being sold in farrukhabad
डेमो - फोटो : डेमो
एक माह पहले लापता किशोरी झारखंड के रांची स्थित एक अनाथ आश्रम पहुंच गई। परिजनों के पास फोन आने पर वह लोग उसे लेकर घर चले आए। किशोरी ने गांव के ही युवक पर बेचे जाने का आरोप लगाया। किशोरी की मां दो दिन से थाने के चक्कर काट रही है लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। पीड़िता ने समझौते का दबाव डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपनी 12 साल की बेटी के साथ मंगलवार को थाने पहुंची। महिला ने बताया कि उसकी बेटी गांव में स्थित एक स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ती है। जनवरी में महिला की देवरानी की बेटी के साथ उसकी बेटी बाजार गई थी। घुमना बाजार में देवरानी की बेटी के साथ ही उसकी बेटी को गांव का रहने वाला एक युवक अपने साथ ले गया। महिला ने थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


महिला की बेटी ने बताया कि युवक ने उसे प्रसाद खिलाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह रांची में थी। युवक ने एक दूसरे युवक से पैसे लेकर उसे उनके हवाले कर दिया। मौका पाकर वह युवक के चंगुल से छूटकर भाग गई। एक अंकल ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने किशोरी को रांची में एक अनाथ आश्रम में भेज दिया। तीन दिन पहले किशोरी ने अनाथ आश्रम से अपने पिता के पास फोन करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी की मां ने बताया कि उसने थाने आकर जानकारी दी लेकिन पुलिस उनके साथ नहीं गई। किशोरी के पिता रांची के अनाथ आश्रम से उसे लेकर आए। किशोरी ने बताया कि भागते समय वह युवक का मोबाइल ले आई थी। उसमें उसकी फोटो है। उसने बताया कि गांव के युवक ने उसे दूसरे के हाथ बेच दिया था। एसओ वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि किशोरी के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज है। घटना की जांच गहनता से कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed