फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Railway police beat, the couple jumped off the train

रेलवे पुलिस ने पीटा, दंपति ट्रेन से कूदे

Wed, 15 Feb 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Wed, 15 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Railway police beat, the couple jumped off the train
अस्पताल में भर्ती शिवानी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पैसेंजर की टिकट पर लखनऊ-जयपुर एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे दंपति को सुविधा शुल्क नहीं देने पर रेलवे पुलिस के जवानों ने पीट दिया। डरे दंपति ने ट्रेन से छलांग लगा दी। घायल दंपति को सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है।  जनपद मैनपुरी के गंाव चापड़ी निवासी दुर्गेश अपनी पत्नी शिवानी के साथ थाना कंपिल के बिल्सड़ी गांव में ससुराल आ रहे थे। बिल्लड़ी निवासी दुर्गेश के ससुर रामपाल ने बताया कि फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से कंपिल आने के लिए दुर्गेश व शिवानी गलती से लखनऊ-जयपुर एक्सप्रेस पर चढ़ गए। ट्रेन क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव के पास पहुंची।
विज्ञापन


तभी रेलवे पुलिस के जवान दंपति के पास पहुंचे। उनके पास पैसेंजर की टिकट होने पर सिपाहियों ने 600 रुपये मांगे। रुपये न देने पर सिपाहियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। इससे भयभीत पति-पत्नी ने नरसिंहपुर की गुमटी नंबर 179 के पास चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। वहां मौजूद आसपास के ग्रामीणों ने 108 नंबर एंबुलेंस की सहायता से दंपति को सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही दुर्गेश के ससुरालीजन सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन


आरपीएफ इंसपेक्टर सुमन कुमार का कहना है कि लखनऊ जयपुर एक्सप्रेस में कानपुर से जीआरपी चलती है। इसमें आरपीएफ का कोई सिपाही नहीं रहता है। दंपति के कूदने के मामले में किसी ने कोई शिकायत भी नहीं दर्ज कराई है। वहीं जीआरपी थानाध्यक्ष राजेश दुबे का कहना है कि विधानसभा चुनाव के लिए सारा फोर्स लगा हुआ है। उक्त ट्रेन में कोई भी स्थानीय जीआरपी का सिपाही नहीं चल रहा है। न ही किसी ने अभी तक इस तरह की कोई शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed