फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Pregnant death in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में गर्भवती की मौत

Tue, 08 Aug 2017 11:51 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Tue, 08 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Pregnant death in suspicious circumstances
फाइल फोटो रीना देवी - फोटो : अमर उजाला
कंपिल (फर्रुखाबाद)। कसबे के मोहल्ला माझगांव में मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में गर्भवती महिला की मौत हो गई। मायकेवालों ने पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने भी हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


कंपिल थाना क्षेत्र के गांव भीमनगर निवासी संजू की शादी करीब एक साल पहले शाहजहांपुर जिले के बरौर थाना क्षेत्र के जरौरी गांव निवासी रीना देवी (26) से हुई थी। रीना पांच माह की गर्भवती थी। संजू कंपिल के मोहल्ला माझगांव पश्चिम निवासी सुरेश गुप्ता के यहां गल्ला की दुकान पर नौकरी करता है। दुकान के ऊपरी हिस्से में बने कमरे में वह छह महीने से पत्नी के साथ रह रहा है।
विज्ञापन


संजू ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे काम करने के लिए नीचे आया था। साढ़े 10 बजे अचानक पत्नी के चीखने की आवाज आई। वह ऊपर पहुंचा तो रीना बेहोश पड़ी थी। उसके कुछ बाल कटे पड़े थे। एबुंलेस से कंपिल सीएचसी लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीएस कमल ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव लेकर भीमनगर पहुंचा। पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ देर शाम रीना का भाई जरौली निवासी धर्मवीर उर्फ मिट्ठू जाटव ने पति के खिलाफ थाने में दहेज के लिए हत्या करने की रिपोर्ट लिखाई। आरोप लगाया कि संजू और रीना ने प्रेम विवाह किया था। संजू स्पेलर लगाना चाहता था। इसके लिए वह रीना से मायके से दो लाख रुपये लाने के लिए दबाव बना रहा था।


असमर्थता जताने पर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद चोटी कटने की कहानी रच दी। थानेदार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ नरेश कुमार ने भी हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि कमरे में टूटी हुई चूड़ियां मिली है। गले पर नाखून के निशान भी मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed