फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Missing salon operators, clothes found in toilets in farrukhabad

सैलून संचालक लापता, शौचालय में मिले कपड़े

Wed, 03 Oct 2018 11:48 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Wed, 03 Oct 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
Missing salon operators, clothes found in toilets in farrukhabad
महेश - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के मोहल्ला झील निवासी 55 वर्षीय सैलून संचालक पांच दिन पूर्व लापता हो गए थे। शौचालय के टैंक में कपडे़ मिलने से भाई व भतीजे ने अनहोनी की आशंका जताकर कोतवाली में लिखित सूचना दी। पुलिस ने संचालक की पत्नी को थाने में बैठा लिया है। टैंक की सफाई के लिए सक्शन मशीन लाई गई। कुछ देर चलने के बाद जेनरेटर खराब हो गया। इससे सफाई का कार्य रुक गया।
विज्ञापन


मोहल्ला झील निवासी सैलून संचालक महेश चंद्र श्रीवास्तव की नगर में मेरठ कोल्ड स्टोरेज के पास सैलून की दुकान है। 15 वर्ष पहले उनकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी। इसके छह माह बाद उन्होंने एक महिला से शादी कर ली थी। 27 सितंबर को महेशचंद्र अचानक घर से लापता हो गए। इस पर उनकी पत्नी ने दो अक्तूबर को कोतवाली में लिखित सूचना दी। इसके बाद वह मकान व खोखा को बेचने की बात करने लगी। इस पर सैलून संचालक के भाई सुरेश चंद्र को शक होने लगा। उन्होंने कहा कि जब उनका भाई वापस आ जाए तब मकान बेच लेना।
विज्ञापन


बुधवार सुबह को किसी अनहोनी के चलते महेश के भाई सुरेश व उनके भतीजे ने कोतवाली में लिखित सूचना दी और भाभी पर शक जताया। शाम को जब वह भाई के घर पहुंचे तो उन्होंने शौचालय के टैंक का ढक्कन खुला पाया। इससे पहले टैंक का ढक्कन बंद देखा गया था। उनका शक गहरा गया। उन्होंने ढक्कन खोल कर देखा तो उसमें कुछ कपडे़ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। वह महेश की पत्नी को थाने ले आई। वहां उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद सुरेश सक्शन मशीन लेकर आए और टैंक की सफाई का कार्य शुरू हुआ। कुछ देर बाद जेनरेटर खराब हो गया। इससे टैंक की सफाई नहीं हो सकी। इस दौरान उनके घर के पास काफी भीड़ जमा हो गई। इस मामले में इंस्पेक्टर जसवंत सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed