{"_id":"7bd5632bba2cb6112eaedbcd47d00ffe","slug":"misdeed-after-the-student-s-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुकर्म के बाद छात्र की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुकर्म के बाद छात्र की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sat, 25 Jul 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गोसरपुर गांव में कुकर्म के बाद कक्षा पांच के
विज्ञापन
छात्र की हत्या कर दी गई। राज खुलने के भय से छात्र का चेहरा ईंट से बुरी
तरह कुचल दिया गया। छात्र की मां ने पड़ोसी युवक और उसकी मां के खिलाफ
रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा
है कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपराध
स्वीकार कर लिया है। सूचना पर एसपी दिनेश कुमार पी ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। गांव गोसरपुर निवासी 12 वर्षीय छात्र 23 जुलाई की शाम से लापता हो गया था। शुक्रवार को उसकी मां ने कोतवाली में गांव के ही हरदीप बाथम नामक युवक के खिलाफ तहरीर दी। उसने आरोप लगाया कि उसका बेटा हरदीप के साथ देखा गया था। पुलिस
शाम को हरदीप को पकड़ कर थाने लाई। शनिवार सुबह गांव में ही खेत में छात्र का शव मिला। उसका चेहरा कुचल दिया गया था। छात्र की मां ने हरदीप के साथ ही उसकी मां के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी हरदीप ने हत्या की बात कबूल कर ली है।
बेटे ने की हत्या, मां ने शव ठिकाने लगाया
गोसरपुर गांव में कक्षा पांच के छात्र की हत्या के बाद युवक शव को घर में रखे रहा। जब उसे पुलिस पकड़ कर ले गई तो उसकी मां ने शव खेत में फेंद दिया। इतना ही नहीं आरोपी युवक एक वर्ष पहले एक किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किशोरी का अपहरण और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की थी। इस समय आरोपी जमानत पर था।
पुलिस का दावा है कि हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए गोसरपुर निवासी हरदीप बाथम ने पूछताछ में बताया कि वह बालक को बहला कर घर पर ले गया। कुकर्म के बाद जब बालक ने शिकायत करने की धमकी दी तो वह डर गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को घर में रख लिया। देर शाम उसकी मां घर पर आई और शव देखकर डर गई। इसी बीच बालक की खोजबीन शुरू हो गई। इस वजह से वह ठिकाने नहीं लगा पाया। होने के कारण उस रात
शव को ठिकाने नहीं लगा पाए। पुलिस शुक्रवार दोपहर उसे पकड़ कर ले गई । शव ठिकाने लगाने का काम उसकी मां नंदिता ने किया। वह शव कांधे पर रख खेत में फेंक आई। शनिवार को जब खेत में शव मिलने की जानकारी मिली तो कोतवाल केबी सिंह फोर्स के साथ आ गए। उन्होंने आलाधिकारियों को सूचना दी। इस पर एसपी, एएसपी रामभवन
चौरसिया, सीओ लेखराज सिंह, स्वाट टीम प्रभारी ब्रजेश यादव, डाग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट टीम मौके पर पहुंच गई। एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद आरोपी के घर पर जाकर जांच की। पुलिस आरोपी हरदीप बाथम की
मां नंदिता को भी कोतवाली ले गई। पूछताछ में पता चला है कि हरदीप की हरकतों के कारण ही परिजनों ने उसकी दो महीना पहले शादी कर दी थी। उसकी शादी जिला मैनपुरी थाना किशनी के गांव गुलरिया निवासी युवती साथ हुई थी। एक पखवारा से उसकी पत्नी मायके में थी
24 घंटे तक आरोपी के घर रखा रहा शव
हरदीप बाथम ने गुरुवार की रात में ही कुकर्म के बाद बालक की हत्या कर दी थी। वह शव को घर पर ही रखे रहा। दूसरे दिन पुलिस ने आरोपी के घर छापा मारा और उसे पकड़ ले गई । उसके घर की तलाशी नहीं ली। अगर पुलिस तलाशी लेती तो शव शुक्रवार को ही बरामद हो जाता। इसी का फायदा आरोपी की मां ने उठाने का प्रयास किया और शव को खेत में फेंक आई थी।
एसपी ने दरोगा को फटकारा
हत्या की सूचना पर एसपी दिनेश कुमार पी घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पर दरोगा रमेशचंद्र भदौरिया शव का पंचनामा भर रहे थे। पंचनामा में गड़बड़ी होने एसपी ने उन्हें फटकार लगाई। वहीं सिपाही सुनील को शव को उठा कर रखता देख कर उसकी पीठ थपथपाई।
इकलौता बेटा था
मृतक मां-बाप का इकलौता बेटा था। उससे छोटी दो बहनें हैं। बालक का पिता अपने जिला उन्नाव गया हुआ था। बेटे की हत्या की जानकारी पर वह वहां से दोपहर को घर पहुंचा। मृतक की दो बहनें भाई के शव को देख अपनी सुधबुध खो बैठीं। यह आने वाले रक्षाबंधन के त्योहार को याद कर फफक रही थीं।