फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Millions of jewelery cash recovered after arresting six thieves

छह चोरों को गिरफ्तार कर लाखों के जेवर-नगदी बरामद

Tue, 23 Jan 2018 11:38 PM IST
farrukahbad
farrukahbad Updated Tue, 23 Jan 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
Millions of jewelery cash recovered after arresting six thieves
घटना का खुलासा करते एएसपी त्रिभुवन सिंह, पकड़े गए चोर - फोटो : amarujala
फर्रुखाबाद। चोरी की बढ़ रही वारदातों को रोकने के लिए एसपी के निर्देश पर पुलिस और स्वॉट ने चोरों को पकड़ने के लिए मुखबिरों का जाल बिछाया। कायमगंज के बाग से छह चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी का माल और बाइकों के साथ असलहों को भी बरामद किया है।
विज्ञापन


मंगलवार को स्वॉट प्रभारी संजय राय को सूचना मिली कि कायमगंज के टेड़ीकोन नरसिंगपुर रोड स्थित बाग में कुछ चोर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए बैठे है। स्वॉट प्रभारी के साथ ही कायमगंज प्रभारी की टीम ने छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मंगलवार को एएसपी त्रिभुवन सिंह ने पुलिस लाइन की सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पकड़े गए चोरों ने अपना नाम थाना नवाबगंज के गांव रसूलपुर निवासी जबर सिंह, रक्षपाल वर्मा, थाना नवाबगंज के गांव सिकंदपुर निवासी रामवीर उर्फ कलक्टर सिंह, गांव बबुरारा निवासी पुरुषोत्तम दीक्षित उर्फ कल्लन, जिला शाहजहांपुर थाना अल्हागंज के गांव हुल्लापुर निवासी सुनील, जिला हरदोई थाना सांडी के गांव ऊंचा टीला निवासी वीरपाल बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हाेंने ने बताया कि पकड़े गए चोरों से 7 लाख के जेवर और 2.6 लाख रुपये बरामद हुए। उनके पास से पांच 315 बोर तमंचा, देशी 315 बोर राइफल, 14 कारतूस 315 बोर, 4 खोखा 315 बोर और दो बाइकों को बरामद किया गया। इन लोगों के पास से चोरों के औजार भी बरामद किए गए। चोरों ने कायमगंज, शमसाबाद और नवाबगंज में हुई चोरी की 10 घटनाओं को कबूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed