{"_id":"5a94501e4f1c1bd04b8b7e6f","slug":"massacre-demolition-on-the-death-of-a-young-man-in-nursingham","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंगहोम में युवक की मौत पर बवाल, तोड़फोड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नर्सिंगहोम में युवक की मौत पर बवाल, तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
police investing
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आवास विकास तिराहे के पास स्थित नर्सिंगहोम में सोमवार सुबह युवक की मौत पर जमकर बवाल हुई। मृतक के परिजनों ने अस्पताल संचालक के पति की पिटाई कर दी। पुलिस ने अस्पताल के डाक्टर, अस्पताल संचालक के पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अस्पताल संचालक के पति ने भी तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
थाना जहानगंज के गांव रठौरा मोइद्दीनपुर निवासी अखिलेश (25) पुत्र रामप्रकाश कटियार को पेट दर्द होने पर परिजन शनिवार सुबह आवास विकास तिराहे के पास बढ़पुर ब्लाक कार्यालय के नजदीक स्थित नीलकंठ नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। यहां डा. रिषीकांत जैन ने आंतों में दिक्कत बता इलाज किया। आरोप है कि रविवार को बिना बताए डाक्टर ने आपरेशन कर दिया। रात में उसकी तबियत खराब हो गई। आरोप है कि परिजनों ने डाक्टर को बुलाया, लेकिन वह देखने नहीं आए। इलाज नहीं होने की स्थिति में सोमवार सुबह अखिलेश की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजन अस्पताल में हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे अस्पताल संचालक डॉक्टर पूजा सिंह के पति ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह पर हमला बोल दिया। सिर पर डंडे से वार करने से गजेंद्र सिंह लहूलुहान हो गए। गजेंद्र के केबिन और आपरेशन थियेटर (ओटी) का शीशा तोड़ा दिया। इससे अस्पताल के कर्मचारी भी एकजुट हो गए और मृतक के परिजनों को पीट दिया। अस्पताल कर्मचारियों की पिटाई से मृतक का छोटा भाई अंकुल कटियार और उसका पड़ोसी जीतू कटियार घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल गजेंद्र सिंह को आनन -फानन में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के भाई अंकुल ने आरोप लगाया कि बिना जानकारी दिए ही उसके भाई का आपरेशन कर दिया गया। आपरेशन के बाद डाक्टर ने ठीक से इलाज नहीं किया, जिससे उसके भाई अखिलेश की मौत हो गई। पुलिस ने डा. रिषिकांत, गजेंद्र सिंह एवं एक अज्ञात के खिलाफ लापरवाही से इलाज करने से मौत होना एवं गाली गलौज, मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरी तरफ ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह ने तहरीर दी है कि सोमवार को वह अस्पताल में काम निपटा रहे थे कि मृतक के परिजनों ने हमला बोल दिया। अस्पताल में तोड़फोड़ की। उन्होंने इलाज का पैसा भी नहीं दिया है। फिलहाल पुलिस ने गजेंद्र सिंह की तहरीर पर अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। शहर कोतवाल संजीव राठौर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।