फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lover doubles hanging out

प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दी

Tue, 27 Mar 2018 11:46 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Tue, 27 Mar 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। बंथलशाहपुर गांव में प्रेम संबंधों में बंधे युवक और किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों के परिवार वाले कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं, जबकि पुलिस प्रेमी युगल के शादी में कामयाब न होने की हताशा को खुदकुशी की वजह मान रही है।
विज्ञापन

घटना के केंद्र में है बंथलशाहपुर निवासी रतन सिंह का बेटा प्रवीन (20), जो ट्रक पर हेल्पर का काम करता था। मंगलवार सुबह खेतों की तरफ गए ग्रामीणों को उसका शव पेड़ से बंधे फंदे पर झूलता नजर आया। जानकारी पर गांव के महिला-पुरुष वहां जुट गए। पुलिस शव कब्जे में ले रही थी कि इस बीच वहां मौजूद लोगों में शामिल एक किशोरी तेजी से अपने घर लौटी और कुछ देर बाद पंखे के कुंडे से साड़ी का फंदा लगाकर फांसी पर झूल गई। शुरुआती छानबीन के बाद एसओ वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि दोनों के बीच तीन साल से प्रेम संबंधों की जानकारी मिली है। लड़की की कम उम्र और दोनों का एक ही गांव का निवासी होना शादी में अवरोध बन रहा था। घर वालों के रजामंद न होने से टूटकर युवक ने खुदकुशी की और उसके आत्मघाती कदम से हताश किशोरी ने भी जान दे दी।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहान दोनों के घर वाले कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed